गुजरात टाइटंस की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2025 के 11वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को 3 विकेट से मात दे दी है। मुंबई के वानखेड़ें स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 155 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए उतरी गुजरात टाइटंस की टीम जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन अचानक बारिश आ गई जिसके बाद दोबारा जब मैच शुरू हुआ तब मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार वापसी की और लगातार गुजरात टाइटंस के 5 विकेट गिरा दिए। जिसके चलते गुजरात की टीम को अंत में 2 ओवर में 24 रन की जरूरत थी लेकिन बारिश फिर आ गई और इसके बाद मैच जब शुरू हुआ तब गुजरात को एक ओवर में 15 रन की जरूरत थी। ऐसे में गुजरात टाइटंस ने हार नहीं मानी और 15 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।
मुंबई इंडियंस की टीम इस हार के बाद अंक तालिका में नंबर 4 पर पहुंच गई है। टीम को एक स्थान का नुकसान हो गया है।
मुंबई इंडियंस की टीम के अभी केवल दो और मैच बचे हैं। टीम को इन दोनों मैचों में मजबूत टीमों से भिड़ना है। मुंबई को 11 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलना है वहीं 15 मई को उनका मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है।
मुंबई इंडियंस की टीम की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने पहले पांच में से केवल एक मैच जीता था और वे अंक तालिका में 9वें नंबर पर पहुंच गए थे।
मुंबई इंडियंस की टीम ने धमाकेदार वापसी से सभी को हैरान कर दिया है। टीम ने 5 में से 4 मैच हारने के बाद लगातार 6 मैच जीते और प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ गए।
मुंबई इंडियंस का पिछला साल काफी खराब रहा था। टीम नए कप्तान के साथ उतरी थी लेकिन फिर भी कुछ कमाल नहीं कर पाई थी। टीम 10वें स्थान पर रही थी।
इस हार के बाद मुंबई इंडियंस की राह मुश्किल हो गई है। टीम के 14 अंक है। अगर वे बचे हुए 2 मैच जीत जाते हैं तो प्लेऑफ में पहुंच जाएंगे। अगर वे एक मैच हार जाते हैं तो उन्हें दूसरी टीम पर निर्भर रहना पड़ेगा। अगर मुंबई दोनों मैच हार जाती है तो वे बाहर हो जाएंगे। वहीं अगर दिल्ली कैपिटल्स तीनों मैच जीत जाती है तो मुंबई इंडियंस तब भी बाहर हो जाएगी क्योंकि दिल्ली का एक मैच मुंबई के खिलाफ ही है।