भारत ने अबतक 8 बार एशिया कप जीता है। इसकी शुरुआत सुनील गावस्कर ने की थी, जबकि आखिरी बार इसे रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने जीता था। भारत के लिए 5 अलग-अलग कप्तानों ने एशिया कप जीता है। भारत जब इस बार यूएई की धरती पर उतरेगा तो उसके पास टाइटल डिफेंड करने की जिम्मेदारी होगी। (साभार-ICC/BCCI)
भारत को पहली बार एशियन चैंपियन बनाने का रिकॉर्ड महान सुनील गावस्कर के नाम है। भारत ने पहली बार उनकी कप्तानी में साल 1984 में श्रीलंका को हराकर एशिया कप जीता था। यह पहले केवल वनडे की फॉर्मेट में खेला जाता था। यह पहला एशिया कप भी था। (साभार-BCCI)
भारत को दूसरी बार एशियन चैंपियन बनाया दिलीप वेंगसरकर ने, उन्होंने साल 1988 में बांग्लादेश की टीम को हराकर भारत को दूसरी बार एशियन चैंपियन बनाया। (साभार-ICC)
भारत को तीसरी बार एशियन चैंपियन बनने का मौका साल 1990 में मिला। इस बार टीम की कमान मोहम्मद अजहरुद्दीन के पास थी। भारत ने श्रीलंका को हराकर तीसरी बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाई। अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारत ने 1995 में भी यह ट्रॉफी उठाई। इस बार भी उसने फाइनल में श्रीलंका को पटखनी दी। यह भारत का चौथा एशिया कप था। (साभार- Azharuddin X)
2010 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 5वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाई। फाइनल में उसने श्रीलंका को हराया और धोनी एशिया कप जीतने वाले चौथे भारतीय कप्तान बने। (साभार-BCCI)
पहली बार साल 2016 में एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया। इस बार विजेता बनी टीम इंडिया। भारत ने धोनी की कप्तानी में छठी बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाई। फाइनल में उसने बांग्लादेश को हराया। (साभार-ICC)
भारत को 7वीं और 8वीं बार रोहित शर्मा ने एशियन चैंपियन बनाया। रोहित की कप्तानी में भारत ने पहली बार साल 2018 में और दूसरी बार 2023 में एशिया कप जीता। 2018 में उसने बांग्लादेश और 2023 में श्रीलंका को हराया था। (साभार-Rohit X)