पंजाब-लखनऊ के बीच आतिशी भिड़ंत में बने 5 बड़े रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम का धमाकेदार प्रदर्शन आईपीएल 2026 में बदस्तूर जारी है। रविवार को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चौकों छक्कों की जमकर बारिश हुई। दोनों टीमों ने रनों का अंबार लगा दिया। मैच में कुल 454 रन बने। अंत में बाजी पंजाब किंग्स के हाथ लगी और वो मुकाबला 54 रन के बड़े अंतर से अपने नाम करने में सफल रही। इस मुकाबले के दौरान पांच बड़े रिकॉर्ड बने आइए उनपर नजर डालें।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

Authored by: नवीन चौहानUpdated Apr 20 2026, 06:03 IST
पंजाब के बल्लेबाजों ने छड़ाए लखनऊ के गेंदबाजों के छक्के01 / 08

पंजाब के बल्लेबाजों ने छड़ाए लखनऊ के गेंदबाजों के छक्के

लखनऊ के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 254 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

प्रियांश और कोनोली ने मचाया धमाल02 / 08

प्रियांश और कोनोली ने मचाया धमाल

पंजाब को इस स्कोर तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली जैसे युवा बल्लेबाजों ने अदा की। प्रियांश 37 गेंद में 93 और कोनोली ने 46 गेंद में 87 रन की आतिशी पारियां खेली। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी03 / 08

दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी

प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने दूसरे विकेट के लिए 80 गेंद में 182 रन की साझेदारी की। इसमें प्रियांश आर्य ने 34 गेंद में 92 और कोनोली ने 46 गेंद में 87 रन का योगदान दिया। यह आईपीएल 2026 की अबतक की सबसे बड़ी साझेदारी है। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

पंजाब के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी04 / 08

पंजाब के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी

​प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली की 182 रन की साझेदारी पंजाब के लिए आईपीएल इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। पंजाब के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श की जोड़ी के नाम दर्ज है। दोनों ने साल 2011 में 206 रन की साझेदारी की थी। इसके बाद दूसरे नंबर पर केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की जोड़ी है जिन्होंने साल 2020 में शारजाह में 183 रन की साझेदारी की थी।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

IPL 2026 के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के05 / 08

IPL 2026 के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के

आईपीएल 2026 में रविवार को पंजाब और लखनऊ के बीच खेले गए मुकाबले में कुल 32 छक्के लगे। मौजूदा सीजन में एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगने का यह नया रिकॉर्ड है। पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने इसमें से 21 छक्के और लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों ने 11 छक्के जड़े।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा टीम स्कोर06 / 08

आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा टीम स्कोर

पंजाब किंग्स ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट पर 254 रन का स्कोर खड़ा किया। यह आईपीएल 2026 में किसी टीम का बनाया सबसे बड़ा स्कोर है। इस मामले में पंजाब ने डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को पीछे छोड़ा। आरसीबी ने चेन्नई के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में 3 विकेट पर 250 रन बनाए थे।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

सीजन का सबसे महंगा ओवर07 / 08

सीजन का सबसे महंगा ओवर

आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में सीजन का सबसे महंगा ओवर देखने को मिला। पंजाब किंग्स की पारी के 13वें ओवर में प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने एडेन मार्करम के खिलाफ हल्ला बोल दिया। ओवर में मार्करम ने 6,6,6, 1Wd, 1, 6, 6 रन दिए। साझा रूप से यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे महंगा ओवर है। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

पहले 6 मैच में अजेय रहने वाली पहली टीम08 / 08

पहले 6 मैच में अजेय रहने वाली पहली टीम

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में 54 रन के अंतर से जीत दर्ज की। यह उसकी सीजन में खेले 6 मैच में पांचवीं जीत है। इसके साथ ही पंजाब किंग्स आईपीएल के 19 साल के इतिहास में पहले 6 मैच में अजेय रहने वाली पहली टीम बन गई है। अंक तालिका में पंजाब के खाते में 6 मैच में 5 जीत के साथ कुल 11 अंक हो गए हैं। उसका कोलकाता के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!