148 सालों में पहली बार, तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बनाया सबसे खास वर्ल्ड रिकॉर्ड

Mitchell Starc Creates History In Test Cricket: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस समय अपने पूरे जोश में नजर आ रही है। मौजूदा एशेज टेस्ट सीरीज 2025 (Ashes Test Series 2025) में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (Australia vs England) के बीच टक्कर चल रही है और फैंस को इंतजार है इस सीरीज के सबसे खास मुकाबले यानी बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच (Boxing Day Test) की जब मेलबर्न के मैदान पर 26 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चौथा एशेज टेस्ट (AUS vs ENG 4th Test) खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच में पूरी दुनिया की नजरें मिचेल स्टार्क पर रहेंगी जिन्होंने अब एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जो आंकड़ा 148 सालों के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे खास रिकॉर्ड बन गया है।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Dec 25 2025, 12:05 IST
एक और बड़ी सफलताImage Credit : AP01 / 08

एक और बड़ी सफलता

ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने क्रिकेट इतिहास की एक और बड़ी सफलता अपने नाम कर ली है। इस बार टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया है जो 148 साल में कभी नहीं हुआ। आइए जानते हैं उनका नया विश्व रिकॉर्ड।

ऑस्ट्रेलिया का महान तेज गेंदबाजImage Credit : AP02 / 08

ऑस्ट्रेलिया का महान तेज गेंदबाज

मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के सबसे महान तेज गेंदबाजों में शुमार हो चुके हैं और पेसर्स में वो सिर्फ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर ग्लेन मैकग्रा से पीछे हैं। स्टार्क इस समय अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं और मौजूदा एशेज टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी गेंदें जमकर कहर बरपा रही हैं।

बाएं हाथ का कोई जोड़ नहींImage Credit : AP03 / 08

बाएं हाथ का कोई जोड़ नहीं

इसके अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं। कुछ ही दिन पहले उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व बाएं हाथ के पेसर वसीम अकरम (414 विकेट) को पीछे छोड़ा है। अब स्टार्क के 424 टेस्ट विकेट हो चुके हैं।

अब स्टार्क ने बना दिया सबसे बड़ा रिकॉर्डImage Credit : AP04 / 08

अब स्टार्क ने बना दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रही एशेज टेस्ट सीरीज के दौरान वैसे तो पहले ही मुकाबले से रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाना शुरू कर दी थी, लेकिन अब जब चौथे टेस्ट मैच से पहले आंकड़े खंगाले गए तो पता चला है कि उन्होंने एक बहुत ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

क्या है मिचेल स्टार्क का नया वर्ल्ड रिकॉर्डImage Credit : AP05 / 08

क्या है मिचेल स्टार्क का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

दरअसल, मिचेल स्टार्क ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में 28.7 का बॉलिंग स्ट्राइक रेट अपने नाम कर लिया है, जो 148 सालों के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में किसी भी गेंदबाज द्वारा एक साल में सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट है।

वकार यूनिस का 33 सालों का रिकॉर्ड तोड़ाImage Credit : AP06 / 08

वकार यूनिस का 33 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा

इसके अलावा मिचेल स्टार्क ने एक साल में टेस्ट क्रिकेट में 29 से नीचे का स्ट्राइक रेट दर्ज करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया है। पिछले 33 सालों से ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व महान पेसर वकार यूनिस के नाम दर्ज था, जो अब स्टार्क ने तोड़ दिया है।

मिचेल स्टार्क ने 2025 में सिराज को पीछे छोड़ाImage Credit : AP07 / 08

मिचेल स्टार्क ने 2025 में सिराज को पीछे छोड़ा

इसके अलावा साल 2025 में मिचेल स्टार्क अब सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 51 विकेट पूरे करते हुए भारत के मोहम्मद सिराज (43 विकेट) को पीछे छोड़ दिया है। अब स्टार्क मेलबर्न में होने वाले साल के अंतिम मैच में इस आंकड़े को और बढ़ाना चाहेंगे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्टार्क और लियोन की टक्कर जारीImage Credit : AP08 / 08

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्टार्क और लियोन की टक्कर जारी

टेस्ट विकेटों की संख्या में इस समय ऑस्ट्रेलिया के दो गेंदबाजों के बीच जबरदस्त टक्कर चल रही है। ये हैं मिचेल स्टार्क और उन्हीं की टीम के स्पिनर नाथन लियोन। स्टार्क ने अब तक 424 टेस्ट विकेट लिए हैं जबकि लियोन ने 567 विकेट। दोनों के बीच सिर्फ विकेट का बड़ा अंतर जरूर है और दोनों ही अपने करियर के अंतिम मोड़ पर हैं, देखना दिलचस्प होगा कि अंत में आगे कौन रहता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!