क्रिकेट

एशियन गेम्स और एशिया कप के लिए पाकिस्तान महिला टीम का ऐलान, आलिया रियाज को मिली जगह; अमीन और शम्स बाहर

PCB ने महिला एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए महिला टीम का ऐलान कर दिया है। दोनों इवेंट के लिए फातिमा सना को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। एशिया कप में पांच सितंबर को पाकिस्तान की टीम भारत से भिड़ेगी।

Image

एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान। फोटो- PCB

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यूएई में होने वाले आगामी एशिया कप और जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए राष्ट्रीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। फातिमा सना कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगी। वहीं, पाकिस्तान ने सीनियर बल्लेबाज आलिया रियाज को एशियाई खेलों के लिए टीम में शामिल किया है, लेकिन सिदरा अमीन और सदाफ शम्स को फिर से नजरअंदाज कर दिया है।

आठ टीमों का विमेंस एशिया कप 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी 15 मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होंगे। पाकिस्तान को ग्रुप-A में हांगकांग, चीन, भारत और थाईलैंड के साथ रखा गया है। ग्रुप-B में बांग्लादेश, इंडोनेशिया, श्रीलंका और यूनाइटेड अरब अमीरात शामिल हैं।

ACC महिला एशिया कप में पाकिस्तान के मैचों का शेड्यूल:-

1 सितंबर – पाकिस्तान बनाम थाईलैंड

5 सितंबर – पाकिस्तान बनाम भारत

7 सितंबर – पाकिस्तान बनाम हांगकांग, चीन

10 सितंबर – सेमी-फ़ाइनल 1

11 सितंबर – सेमी-फ़ाइनल 2

13 सितंबर – फाइनल

17 सितंबर को एशियन गेम्स में थाईलैंड से मुकाबला

वहीं, 20वें एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान को थाईलैंड के साथ सीड किया गया है और वे 17 सितंबर को चौथे क्वार्टर-फाइनल में उनके साथ खेलेंगे। भारत जापान से खेलेगा, बांग्लादेश का सामना चीन से होगा और श्रीलंका का सामना मलेशिया से होगा।

अगर पाकिस्तान 20 सितंबर को सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करता है, तो उसका सामना श्रीलंका या मलेशिया में से किसी एक से होगा। ब्रॉन्ज और गोल्ड मेडल मैच 22 सितंबर को होंगे। पाकिस्तान ने एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट के 2010, 2014 एडिशन में गोल्ड मेडल जीते थे और हाल ही में हुए 2022 इवेंट में चौथे स्थान पर रहा था।

एशियन गेम्स में पाकिस्तान की महिला टीम का शेड्यूल-

17 सितंबर - क्वार्टर-फ़ाइनल 4 – पाकिस्तान बनाम थाईलैंड

20 सितंबर – सेमीफाइनल 1 और 2

22 सितंबर - कांस्य और स्वर्ण पदक मैच

ACC महिला एशिया कप के लिए पाकिस्तान महिला टीम-

फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, इमान नसीर, इमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नजीहा अल्वी, नशरा सिंधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, शवाल जुल्फिकार, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर।

रिजर्व – तस्मिया रुबाब, हुमना बिलाल, माहम अनीस, सदफ शमास

एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की महिला टीम-

फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, इमान नसीर, इमान फातिमा, गुल फिरोजा, हुमना बिलाल, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नशरा सिंधू, सायरा जाबिन, शवाल जुल्फिकार, तस्मिया रुबाब, तुबा हसन और उम्म-ए-हानी।

रिजर्व – नतालिया परवेज, वहीदा अख्तर, सादिया इकबाल, सैयदा अरूब शाह, रमीन शमीम

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article