Dhurandhar-RRR को पछाड़कर Ramayana बनी भारत की 5th HIGHEST GROSSER

अभिनेता रणबीर कपूर की हालिया रिलीज रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। रामायण की ग्लोबल कमाई 1400 करोड़ के पार निकल चुकी है, जिसके साथ ये भारत की 5वीं वर्ल्डवाइड हाइएस्ट ग्रोसर बन चुकी है।

Authored by: Rahul SharmaUpdated Nov 18 2026, 11:46 IST
Ramayana बनी भारत की 5th Biggest Global Hit Image Credit : Movie Posters01 / 08

Ramayana बनी भारत की 5th Biggest Global Hit

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण से हर किसी को शानदार कमाई की उम्मीद थी। फिल्म दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने उम्मीद के मुताबिक ही आंकड़े दर्ज कराए हैं। बॉक्स ऑफिस पर 14 दिन का सफर पूरा कर चुकी रामायण ने सिनेमाघरों में ग्लोबली 1400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ ये भारतीय सिनेमा की 5वीं सबसे बड़ी ग्लोबल हिट बन चुकी है। इसने ये मुकाम ट्रिपल और आर धुरंधर जैसी बड़ी हिट्स को पछाड़कर अपने नाम किया है। आइए आपको भारत की 7 सबसे बड़ी ग्लोबल हिट्स के बारे में बताते हैं...

दंगल (Dangal)Image Credit : Movie Posters02 / 08

दंगल (Dangal)

आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल ने भारत में तो शानदार कारोबार किया ही था, उसके साथ-साथ इसने चीन में भी दमदार आंकड़े दर्ज कराए थे। फिल्म ने ग्लोबली 2070 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो आज भी एक रिकॉर्ड है।

धुरंधर 2 (Dhurandhar 2)Image Credit : Movie Posters03 / 08

धुरंधर 2 (Dhurandhar 2)

रणवीर सिंह और आदित्य धर की धुरंधर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर बम्पर सफलता दर्ज कराने में सफल रही थी। इस मूवी ने ग्लोबली 1813 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ये रणवीर सिंह के करियर की दूसरी सबसे बड़ी हिट है।

बाहुबली 2 (Bahubali 2)04 / 08

बाहुबली 2 (Bahubali 2)

सालों पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 भारतीय सिनेमा के नए-नए दरवाजे खोलने वाली मूवी है। इसने सालों पहले 1788 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। लिस्ट में आज तक ये मूवी तीसरे स्थान पर है।

पुष्पा 2 (Pushpa 2)Image Credit : Movie Posters05 / 08

पुष्पा 2 (Pushpa 2)

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2 की कमाई ने ट्रेड पंडितों को काफी चौंकाया था। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर 1742 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

रामायण (Ramayana)Image Credit : Movie Posters06 / 08

रामायण (Ramayana)

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण इन दिनों दुनियाभर में धमाल मचा रही है। फिल्म रामायण ने अब तक अपने खाते में 1483 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो ये मूवी जल्द ही 2000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी और नया कीर्तिमान लिखेगी।

धुरंधर (Dhurandhar)Image Credit : Movie Posters07 / 08

धुरंधर (Dhurandhar)

आदित्य धर की धुरंधर ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया था। ये फिल्म सिनेमाघरों से 1307 करोड़ रुपये का कारोबार करके उतरी थी। धुरंधर की रिलीज से पहले किसी को अंदाजा नहीं था कि ये इतना शानदार कारोबार करेगी लेकिन इसने सबको गलत साबित किया।

ट्रिपल आर (RRR)Image Credit : Movie Posters08 / 08

ट्रिपल आर (RRR)

डायरेक्टर राजामौली की फिल्म ट्रिपल आर भारतीय सिनेमा की 7वीं सबसे सफल फिल्म है, जिसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण के अहम रोल थे। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 1230 करोड़ रुपये कमाए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!