5 बड़े विदेशी क्रिकेटर जिनकी टीम ने IPL 2027 से पहले साथ छोड़ा

Big Foreign Players Released By IPL Teams: आईपीएल 2027 अभी शुरू होने में कई महीने बाकी हैं लेकिन खिलाड़ियों के लिए नीलामी अगले महीने होनी है। इससे पहले सभी टीमों ने उन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है जिन्हें वो अपने साथ बरकरार रखना चाहती हैं (Retained Players) और जिनको वो अब अपने साथ रखना नहीं चाहतीं (Released Players)। कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है, हम यहां बात करने जा रहे उन 5 बड़े विदेशी खिलाड़ियों की जिनकी टीमों ने उनका साथ छोड़ दिया है।

Authored by: Shivam AwasthiUpdated Nov 18 2026, 14:03 IST
टॉप विदेशी खिलाड़ी हुए टीम से बाहरImage Credit : BCCI01 / 08

टॉप विदेशी खिलाड़ी हुए टीम से बाहर

Top Released Players IPL 2027: आईपीएल 2027 के लिए जब दिसंबर में खिलाड़ियों की नीलामी होगी तब उसमें टीमें कुछ नए तेवर के साथ अपनी टीमें फिर से मजबूत करने का प्रयास करेंगी। यही वजह है कि रणनीति को नजर में रखते हुए कई बड़े विदेशी खिलाड़ियों को भी उनकी टीमों ने रिलीज कर दिया है। वैसे तो कई दिग्गज खिलाड़ी रिलीज किए जा चुके हैं लेकिन आपको बताने जा रहे 5 बड़े विदेशी खिलाड़ियों के नाम जिनकी उनकी टीम से छुट्टी हो गई है।

मिचेल स्टार्कImage Credit : BCCI02 / 08

मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया व दुनिया के दिग्गज तेज गेंदबाजों में शुमार मिचेल स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने काफी उम्मीदों के साथ अपनी टीम में शामिल किया था। स्टार्क ने पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन भी किया, लेकिन मिचेल स्टार्क के ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ भविष्य के कमिटमेंट को देखते हुए दिल्ली की टीम जोखिम उठाना नहीं चाहती इसलिए उनको टीम से रिलीज कर दिया गया है।

शिमरोन हेटमायरImage Credit : BCCI03 / 08

शिमरोन हेटमायर

वेस्टइंडीज के धुआंधार टी20 बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर राजस्थान रॉयल्स के मिडिल ऑर्डर की अहम कड़ी थे। वो किसी भी स्थिति में मैच पलटने का दम रखते हैं। हाल में उन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी जमकर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया था, लेकिन उनको भी राजस्थान रॉयल्स से अपनी टीम से अलग करने का फैसला किया है।

ट्रेविस हेडImage Credit : BCCI04 / 08

ट्रेविस हेड

ऑस्ट्रेलिया का एक और बड़ा नाम अब अपनी टीम से अलग हो गया है और वो हैं शानदार ओपनर ट्रेविस हेड। सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा ट्रेविस हेड को रिलीज किए जाने का फैसला सबसे चौंकाने वाला है, क्योंकि हर सीजन में उन्होंने कुछ लाजवाब पारियां खेली हैं, साथ ही अभिषेक शर्मा के साथ उनकी जुगलबंदी तमाम बड़े आईपीएल रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर चुकी थी। फिर भी उनको रिलीज करने का फैसला लिया गया है क्योंकि स्टार्क की तरह वो भी आने वाले समय में ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ व्यस्त रह सकते हैं।

जेकब बैथलImage Credit : BCCI05 / 08

जेकब बैथल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज जेकब बैथल ने काफी उम्मीदें जिंदा की थीं। इस युवा खिलाड़ी को आरसीबी का भविष्य का सितारा मानने लगे थे, लेकिन इस बार उनको अचानक रिलीज करने का फैसला ले लिया गया। इसकी बड़ी वजह उनकी फिटनेस हो सकती है। फिलहाल, बैथल चोटिल चल रहे हैं।

रचिन रवींद्रImage Credit : BCCI06 / 08

रचिन रवींद्र

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस बार कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, इनमें न्यूजीलैंड के लाजवाब ऑलराउंडर रचिन रवींद्र भी शामिल हैं। रचिन रवींद्र एक शानदार बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक उपयोगी गेंदबाज भी हैं, ये अलग बात है कि पिछले सीजन में केकेआर ने उनको कोई मैच नहीं खिलाया। वो भी काफी समय से चोटिल रहे हैं, बेशक अब वो फिट हो गए हैं लेकिन अन्य विदेशी खिलाड़ियों को ऑक्शन में नजर में रखते हुए केकेआर ने उनसे अलग होने का फैसला लिया है।

नीलामी में कुछ भी मुमकिन हैImage Credit : BCCI07 / 08

नीलामी में कुछ भी मुमकिन है

आईपीएल नीलामी में कई बार ऐसा देखा गया है जब रिलीज किए गए खिलाड़ी ऑक्शन में दोबारा लौटते हैं, तो वही टीमें उन्हें फिर से खरीद लेती हैं जिन्हें उन्होंने रिलीज किया था। 'राइट टू मैच' कार्ड का इस प्रक्रिया में खूब प्रयोग किया जाता रहा है। ऐसे में मुमकिन है कि ये रिलीज विदेशी खिलाड़ी नीलामी में बड़ी या फिर पहले से भी कम कीमत में दोबारा इन्हीं टीमों में शामिल हो जाएं।

कई बड़े खिलाड़ी ट्रेड भी किए गएImage Credit : BCCI08 / 08

कई बड़े खिलाड़ी ट्रेड भी किए गए

जहां बहुत से देशी-विदेशी खिलाड़ी आईपीएल 2027 नीलामी से पहले रिलीज किए गए हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें दूसरी टीम के साथ ट्रेड किया गया है। हार्दिक पांड्या का मुंबई से पंजाब में जाना और अर्शदीप सिंह का पंजाब से मुंबई इंडियंस में आना तमाम ट्रेड डील्स में सबसे बड़ी डील साबित हुई है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!