New OTT Release This Week: इस हफ्ते लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, ये फिल्में-सीरीज करेंगी धमाका

OTT Release This Week: इस हफ्ते OTT पर मनोरंजन का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' से लेकर 'द ओडिसी' और 'कैंपस डायरीज 2' तक कई फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं। कॉमेडी, रोमांस, थ्रिलर और ड्रामा पसंद करने वालों के लिए इस बार काफी कुछ खास है।

Authored by: AbhayUpdated Nov 18 2026, 11:16 IST
इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्मे-सीरीजImage Credit : IMDb/ Pinterest/ Reddit01 / 10

इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्मे-सीरीज

OTT Release This Week: अगर आप इस हफ्ते घर बैठे एंटरटेनमेंट का मजा लेना चाहते हैं, तो OTT पर आपके लिए कई नए विकल्प आने वाले हैं। इस बार कॉमेडी, रोमांस, थ्रिलर, स्पोर्ट्स ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। भुवन बाम अपनी पॉपुलर सीरीज 'ढिंढोरा 2' के साथ वापसी कर रहे हैं, वहीं 'द ओडिसी' और 'मैडन' जैसी फिल्में भी दर्शकों का ध्यान खींचेंगी। इसके अलावा 'कैंपस डायरीज 2', 'मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस', 'तीन तिगाड़ा' और 'परफेक्ट लायर्स' जैसे टाइटल भी इस हफ्ते की लिस्ट में शामिल हैं। ऐसे में अगर आप नई फिल्में और सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इस हफ्ते की OTT रिलीज लिस्ट जरूर देख लें।

​'ढिंढोरा 2' (Dhindora 2)Image Credit : IMDb/ Pinterest/ Reddit02 / 10

​'ढिंढोरा 2' (Dhindora 2)

भुवन बाम अपनी कॉमेडी सीरीज के दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं। इस बार टीटू मामा 11 करोड़ रुपये के नुकसान से उबरने और अपने ससुराल वालों के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश करते नजर आएंगे। भुवन इस सीजन में भी कई किरदार निभा रहे हैं। ये सीरीज 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।

'मैडन' (MADDEN)Image Credit : IMDb/ Pinterest/ Reddit03 / 10

'मैडन' (MADDEN)

निकोलस केज की यह बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म अमेरिकी फुटबॉल के दिग्गज कोच जॉन मैडन की लाइफ पर बेस्ड है। इसमें उनके कोचिंग करियर, सुपर बाउल जीतने और बाद में वीडियो गेम की दुनिया में मशहूर होने तक के सफर को दिखाया गया है। इसे आप 18 नवंबर से प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे।

'कैंपस डायरीज 2' (Campus Diaries 2)Image Credit : IMDb/ Pinterest/ Reddit04 / 10

'कैंपस डायरीज 2' (Campus Diaries 2)

एक्सेल यूनिवर्सिटी के छह दोस्तों की कहानी एक बार फिर लौट रही है। नए सीजन में उनकी दोस्ती, प्यार, करियर और कॉलेज की जिंदगी से जुड़ी चुनौतियां देखने को मिलेंगी। इस बार यूनिवर्सिटी में एक बड़ा विवाद खड़ा हो जाता है, जिसके बाद दोस्तों को अपने मतभेद भुलाकर एक साथ खड़ा होना पड़ता है। ये सीरीज प्राइम वीडियो 20 नवंबर को रिलीज होगी।

​'अनबिल अवन' (Anbil Avan)Image Credit : IMDb/ Pinterest/ Reddit05 / 10

​'अनबिल अवन' (Anbil Avan)

अशोक सेलवन और प्रीति मुकुंदन की ये तमिल रोमांटिक थ्रिलर एक शादीशुदा जोड़े की कहानी है, जो पहाड़ी इलाके में एक होमस्टे चलाने के लिए जाता है। दोनों नई जिंदगी शुरू करना चाहते हैं, लेकिन एक प्रभावशाली व्यक्ति उन्हें वहां से हटाने की कोशिश करता है। इसके बाद उनकी जिंदगी में मुश्किलें बढ़ने लगती हैं। 'अनबिल अवन' 20 नवंबर से सोनीलिव पर धमाल मचाएगी।

​'हाइकू' (Haiku)Image Credit : IMDb/ Pinterest/ Reddit06 / 10

​'हाइकू' (Haiku)

'हाइकू' रोमांटिक ड्रामा प्यार, रिश्तों और नई शुरुआत की कहानी है। फिल्म में मनो अपने पहले प्यार को खोने के बाद जिंदगी में आगे बढ़ता है और उसकी मुलाकात निवी से होती है। इसे आप 20 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे।

​'मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस' (Mr & Mrs Office)Image Credit : IMDb/ Pinterest/ Reddit07 / 10

​'मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस' (Mr & Mrs Office)

'मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस' तमिल रोमांटिक कॉमेडी अरिवु और ऐश्वर्या नाम के नए-नवेले शादीशुदा जोड़े की कहानी है। दोनों एक ही ऑफिस में काम करते हैं, लेकिन वहां उन्हें अजनबी बनकर रहना पड़ता है ताकि किसी को उनकी शादी के बारे में पता न चले। ये 18 नवंबर से जियोहॉटस्टर गदर काटने वाली है।

​'तीन तिगाड़ा' (Teen Tigada)Image Credit : IMDb/ Pinterest/ Reddit08 / 10

​'तीन तिगाड़ा' (Teen Tigada)

ये सीरीज अस्मानी और मानस की कहानी दिखाती है। अस्मानी क्रिकेटर बनना चाहती है, जबकि मानस को संगीत पसंद है। दोनों अपने करियर में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे होते हैं, लेकिन अचानक आई प्रेग्नेंसी उनकी जिंदगी बदल देती है। ये सीरीज 20 नवंबर को जी5 पर दस्तक देगी।

​ 'परफेक्ट लायर्स' (Perfect Liars)Image Credit : IMDb/ Pinterest/ Reddit09 / 10

​ 'परफेक्ट लायर्स' (Perfect Liars)

'परफेक्ट लायर्स' स्पेनिश थ्रिलर एक यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले अमीर परिवार के लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है। जूड डेरी अपने भाई की मौत का सच जानने और कैश परिवार के राज खोलने के इरादे से यूनिवर्सिटी पहुंचती है। लेकिन बदला लेने की उसकी कोशिश में प्यार, धोखा और कई छिपे हुए राज सामने आने लगते हैं। इसे आप प्राइम वीडियो पर 20 नवंबर से देख पाएंगे।

​'द ओडिसी' (The Odyssey)Image Credit : IMDb/ Pinterest/ Reddit10 / 10

​'द ओडिसी' (The Odyssey)

क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म में मैट डेमन ओडीसियस के किरदार में हैं। ट्रॉय के युद्ध के बाद वो अपने घर लौटने के लिए दस साल तक मुश्किलों और खतरों से भरा सफर तय करते हैं। फिल्म में ऐन हैथवे, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन और जेंडाया भी हैं। प्राइम वीडियो पर 18 नंवबर से धमाल मचाएगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!