Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 चल रहा है। इस शो में कंटेस्टेंट्स गेम खेल रहे हैं और हर बार की तरह यहां भी सलमान खान वीकेंड का वार में आते हैं और कंटेस्टेंट्स की बैंड बजा देते हैं। उनका गुस्सा शो में कई कंटेस्टेंट्स को झेलना पड़ा है। हालांकि, सलमान कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती मजाक भी करते हैं, जिस वजह से शो में काफी ड्रामा होता रहता है। इन सबके बीच, इस शो में ऐसे कई कंटेस्टेंट्स भी आए हैं, जिनकी हरकतें सलमान खान को जरा भी पसंद नहीं थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या लव गिल का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल हो गया है।
कुशाल टंडन बिग बॉस के सीजन 7 में नजर आए थे। शो में कुशाल का बर्ताव सलमान खान को जरा भी पसंद नहीं आया था, जिस वजह से सलमान ने कुशाल को खूब फटकार लगाई थी और ये टकरार खत्म नहीं हुई थी।
रियलिटी शो बिग बॉस 6 में इमाम सिद्दीकी और सलमान खान के बीच 36 का आंकड़ा हो गया था। एक बार सलमान इमाम को कुछ समझा रहे थे, लेकिन तभी इमाम ने "सलमान भाई, टाइम आउट" कहा था। इस पर सलमान बेहद नाराज हुए और उन्होंने इमाम से "हद में रहने" को कहा।लव गिल
मशहूर हेयर स्टाईलिस्ट सपना भावनानी बिग बॉस 6 में नजर आई थीं। सपना ने अपने बर्ताव से लोगों का ध्यान खींच लिया था, लेकिन उनकी सलमान खान से जरा भी नहीं बनीं। इस वजह से वीकेंड का वार में सलमान खान सपना की एटीट्यूड पर खूब क्लास लगाते थे।
बिग बॉस 10 में नजर आए स्वामी ओम विवादित कंटेस्टेंट्स में से एक रहे हैं। इस शो में उन्हें कई बार ऐसी हरकतें की थीं, जिस पर कंटेस्टेंट्स और फिर सलमान खान का गुस्सा फूटा था। हालांकि, वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए थे।
प्रियंका जग्ग बिग बॉस के सीजन 10 में नजर आई थीं। शो में प्रियंका अपने एटीट्यूड की वजह से काफी चर्चा में रही। प्रियंका ने बिग बॉस और सलमान खान दोनों से बहस की थी, जिस वजह से सलमान ने उन्हें शो से बाहर निकाल दिया था।
अब फैंस का मानना है कि सलमान खान को लव गिल की हरकतें भी पसंद नहीं आ रही हैं और वह भी अगर ऐसे ही बनी रहीं तो जल्द ही सलमान के नापसंद कंटेस्टेंट्स के लिस्ट में आ जाएंगी। सलमान प्यार और गुस्से दोनों तरीके से लव गिल को समझा चुके हैं। देखना होगा कि वह आगे कैसा गेम खेलती हैं।