गावस्कर के साथ ओपनर्स के स्पेशल क्लब में शामिल हुए केएल राहुल

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैड दौरे पर शानदार फॉर्म में हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के ऐलान के बाद राहुल ने इंग्लैंड दौरे पर सीनियर खिलाड़ी की भूमिका अदा की। राहुल ने सीरीज की शुरुआत लीड्स टेस्ट में शानदार शतक के साथ की और मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया को संभावित हार से बचाने की पुरजोर कोशिश कप्तान शुभमन गिल के साथ कर रहे हैं। ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर इसी कोशिश में केएल राहुल ने एक बड़ी उपलब्धि बतौर ओपनर हासिल कर ली। राहुल ने टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए वो कारनामा कर दिखाया जो 46 साल में और कोई भारतीय नहीं कर पाया। (फोटो क्रेडिट AP)

Authored by: नवीन चौहानUpdated Jul 27 2025, 05:05 IST
मैनचेस्टर में दूसरी पारी में मचाया धमाल01 / 08

मैनचेस्टर में दूसरी पारी में मचाया धमाल

​मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में 311 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय टीम ने पहले ही ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के विकेट गंवा दिए। दोनों ही बल्लेबाज खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे। शून्य के स्कोर पर भारतीय टीम दो झटके लगे। ऐसे में ओपनिंग करने आए राहुल ने कप्तान शुभमन गिल का जमकर साथ दिया।(फोटो क्रेडिट AP)​

तीसरे विकेट के लिए जोड़े 176* रन02 / 08

तीसरे विकेट के लिए जोड़े 176* रन

मैनचेस्टर टेस्ट के चौथे दिन केएल राहुल ने शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 174* (377) रन की नाबाद साझेदारी की। यह शून्य के स्कोर पर दो विकेट गंवाने के बाद टेस्ट इतिहास में तीसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। राहुल दिन का खेल समाप्त होने पर 89 और शुभमन गिल 78 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। (फोटो क्रेडिट AP)​

सीरीज में पूरे किए 500 रन03 / 08

सीरीज में पूरे किए 500 रन

​इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में केएल राहुल ने 500 रन अपनी 87पहल रन की पारी के दौरान पूरे कर लिए। राहुल सीरीज में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले शुभमन गिल (697*) के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं। उनके खाते में खबर लिखे जाने तक 4 मैच की 8 पारियों में 72.57 के औसत से 508 रन दर्ज हो गए हैं। इस दौरान राहुल ने दो शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं। 137 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। सीरीज में तीसरे शतक से वो महज 13 रन दूर हैं। (फोटो क्रेडिट AP)

46 साल बाद हुआ ये कारनामा​04 / 08

46 साल बाद हुआ ये कारनामा​

​टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 46 साल बाद कोई भारतीय ओपनर विदेश में खेली गई सीरीज में 500 रन के आंकड़े को पार करने में सफल हुआ है। राहुल से पहले ये कारनामा सुनील गावस्कर ने साल 1971 में वेस्टइंडीज दौरे पर और 1979 में इंग्लैंड दौरे पर किया था। 1979 में गावस्कर ने दौरे पर 542 रन बनाए। ये उपलब्धि केएल राहुल के मौजूदा टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन पर चांर चांद लगाने वाली है। (फोटो क्रेडिट AP)

बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में9 हजारी05 / 08

बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में9 हजारी

केएल राहुल मैनचेस्टर टेस्ट की दूसरी पारी में अपनी नाबाद 89 रन की पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 9 हजार रन पूरे करने वाले भारतीय बन गए। राहुल के खाते में अब कुल रन ( 3708 टेस्ट, 3043 वनडे और 2265 टी20आई) दर्ज हो गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि करियर के 219 अंतरराष्ट्रीय मैच में हासिल की है। इसमें 19 शतक और 59 अर्धशतक शामिल हैं। (फोटो क्रेडिट AP)

रनों की रेस में पहुंचें 15वें पायदान पर06 / 08

रनों की रेस में पहुंचें 15वें पायदान पर

केएल राहुल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अपनी 89 रन की पारी के दौरान राहुल ने कपिल देव को पीछे छोड़ा। कपिल के खाते में 356 मैच की 382 पारी में 27.53 के औसत से हासिल की थी। इस दौरान कपिल ने 9 शतक और 41 अर्धशतक दर्ज हैं। (फोटो क्रेडिट AP)​

मौजूदा सीरीज में खेली हैं ऐसी पारियां07 / 08

मौजूदा सीरीज में खेली हैं ऐसी पारियां

केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में 42 और 137 रन की पारी खेली थी। इसके बाद बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट में राहुल के बल्ले से 2 और 55 रन की पारी निकली। इसके बाद लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर राहुल ने 100 और 39 रन बनाए थे। उनका यही फॉर्म मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट में भी जारी है। पहली पारी में उन्होंने 46 और दूसरी में नाबाद 87 रन बनाए हैं। (फोटो क्रेडिट AP)

सेना देशों में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर वाले एशियाई ओपनर08 / 08

सेना देशों में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर वाले एशियाई ओपनर

​केएल राहुल SENA देशों में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले साझा रूप से दूसरे ओपनर बन गए हैं। सुनील गावस्कर SENA देशो में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बतौर एशियाई दर्ज हैं। उन्होंने 57 पारी में 19 बार इस आंकड़े को पार किया। वहीं राहुल ने 48 पारियों में 12 बार ये कारनामा किया। वहीं तीसरे पायदान पर काबिज श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने ने 60 पारियों में 50 या उससे ज्याादा रन बनाएं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!