जोस इंग्लिस ने जड़ा चेन्नई के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के आतिशी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस इंग्लिस जोस इंग्लिस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक में अपनी आतिशी बल्लेबाज से नया इतिहास रच दिया। इंग्लिस 33 गेंद में 85 रन बनाकर आउट हुए। उनके पास लखनऊ के लिए आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका था लेकिन वो ऐसा करने से चूक गए। बावजूद इसके उनका नाम रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज हो गया।

Authored by: Updated May 10 2026, 17:06 IST
लखनऊ को दिलाई आतिशी शुरुआत01 / 08

लखनऊ को दिलाई आतिशी शुरुआत

सीएसके के खिलाफ चेपॉक में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पारी का आगाज करने जोस इंग्लिस और मिचेल मार्श की जोड़ी उतरी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 25 गेंद में 77 रन की साझेदारी की।​

17 गेंद में जड़ा अर्धशतक02 / 08

17 गेंद में जड़ा अर्धशतक

जोस इंग्लिस ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 17 गेंद में अपना अर्धशतक 6 चौके और 4 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। यह आईपीएल के इतिहास में लखनऊ के लिए किसी भी बल्लेबाज द्वारा जड़ा तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। इससे कम गेंद में लखनऊ के लिए अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड निकोलस पूरन के नाम दर्ज है। पूरन लखनऊ के लिए खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ 15 गेंद में और मुंबई के खिलाफ 16 गेंद में अर्धशतक जड़ चुके हैं।​

चेन्नई के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक03 / 08

चेन्नई के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक

जोस इंग्लिस के बल्ले से 17 गेंद में निकला अर्धशतक चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज अर्धशतक है। इंग्लिस 33 गेंद में 85 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आईपीएल में यह सीएसके के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज द्वारा जड़ा तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। सीएसके के खिलाफ आरसीबी के लिए खेलते हुए रोमारियो शेफर्ड ने पिछले सीजन 14 गेंद में सीएसके के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जड़ा था। मौजूदा सीजन में अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद में अर्धशतक जड़कर दूसरे पायदान पर कब्जा कर लिया। अब इंग्लिस तीसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं।​

जैमी ओवरटन का बने शिकार04 / 08

जैमी ओवरटन का बने शिकार

जोस इंग्लिस को आईपीएल में अपना पहला शतक पूरा करने से जैमी ओवरटन ने रोक दिया। इंग्लिस ओवरटन की गेंद पर विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों लपके गए। 257.57 के स्ट्राइक रेट वाली अपनी पारी में इंग्लिस ने 10 चौके और 6 छक्के जड़े।​

ऐसा रहा है आईपीएल में प्रदर्शन05 / 08

ऐसा रहा है आईपीएल में प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में दूसरा मैच खेलते हुए जोस इंग्लिस ने अर्धशतक जड़ दिया। इससे पहले वो मुंबई इंडियन्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 13 रन बना सके थे। सीजन में उनके नाम दो पारी में 98 रन हो गए हैं।​

8.60 करोड़ में हुए थे नीलाम06 / 08

8.60 करोड़ में हुए थे नीलाम

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस इंग्लिस को लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिसंबर में हुई नीलामी में 8.60 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था। इंग्लिस 2 करोड़ के बेस प्राइज के साथ नीलामी में उतरे थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने भी उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की पुरजोर कोशिश की थी।​

पंजाब के लिए फीका रहा था प्रदर्शन07 / 08

पंजाब के लिए फीका रहा था प्रदर्शन

​साल 2025 में जोस इंग्लिस पंजाब किंग्स के सदस्य थे। पंजाब के लिए 11 मैच में 2 बार नाबाद रहते हुए इंग्लिस 30.89 के औसत 162.57 के स्ट्राइक रेट से 278 रन बना सके थे। इसमें एक अर्धशतक शामिल था। 73 उनका पहले सीजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इस फीके प्रदर्शन के बाद पंजाब ने उन्हें नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था।​

ऐसा रहा है आईपीएल करियर08 / 08

ऐसा रहा है आईपीएल करियर

​31 वर्षीय जोस इंग्लिस आईपीएल करियर में खेले 13 मैच में 2 बार नाबाद रहते हुए कुल 376 रन 34.18 के औसत से बनाए हैं। 85 उनका आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी बन गया है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!