वेस्टइंडीज के खिलाफ 129 रन की नाबाद पारी खेलने वाले शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया। यह उनके टेस्ट करियर का 10वां शतक है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में वह 10 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। (साभार-BCCI X)
शुभमन गिल ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा जिनके नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 9 शतक थे। रोहित ने 40 मैच की 69 पारी में 9 शतक लगाए थे, जबकि गिल ने 71 पारी में अपना 10वां शतक जड़ दिया। (साभार-ICC X)
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक शतक लगाने की बात करें तो टॉप पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट हैं। उन्होंने 69 मैच की 126 पारी में 21 शतक लगाए हैं। (साभार-ICC X)
इस लिस्ट में नंबर दो पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ हैं। उन्होंने 55 मैच की 95 पारी में 13 शतक लगाए हैं। (साभार-ICC X)
शुभमन गिल ने बेहद कम वक्त में टॉप-5 में एंट्री मार दी है। वह 39 मैच की 71 पारी में 10 शतक लगाकर इस लिस्ट में 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। गिल जिस तरह के फॉर्म में चल रहे हैं वह जल्द स्टीव स्मिथ के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं। (साभार-ICC X)
लिस्ट में चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन हैं। उन्होंने 28 मैच की 50 पारी में 11 शतक लगाए हैं। इतने ही शतक लगाकर मार्नस लाबुशेन चौथे नंबर पर हैं। (साभार-ICC)
भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने की बात करें तो वह चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। अब उनके आगे विराट कोहली (20), सुनील गावस्कर (11), मोहम्मज अजहरुद्दी (9) और सचिन तेंदुलकर (7) शतक हैं। (साभार-BCCI X)