अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ताजा टी20 बैटिंग रैंकिंग का ऐलान हो चुका है। भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के बाद इन रैंकिंग में कुछ बदलाव हुए हैं। कुछ खिलाड़ियों ने छलांग लगाई है तो कुछ को नुकसान भी हुआ है। जानिए ताजा स्थिति।
आईसीसी की ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में कुछ फेरबदल हुए हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि मौजूदा समय में दुनिया के टॉप पांच टी20 बल्लेबाज कौन हैं और क्या हैं उनकी रेटिंग अंक।
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। वो इस समय दुनिया के नंबर.1 टी20 बल्लेबाज हैं। ईशान किशन भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के बाद जारी इन रैंकिग्स में 910 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर हैं।
पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाते हुए तीसरे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस समय उनके 848 रेटिंग अंक हैं।
इस रैंकिंग लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा जिनको जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद 1 स्थान का नुकसान हुआ है और वो तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उनके 819 रेटिंग अंक हैं।
इंग्लैंड के शानदार ओपनिंग बल्लेबाज फिल सॉल्ट ताजा आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दुनिया के चौथे नंबर के बल्लेबाज हैं। फिल सॉल्ट के इस समय 799 रेटिंग अंक हैं।
अभी वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ ही मैच हुए हैं और उन्होंने सिर्फ जिम्बाब्वे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए रनों की बौछार की और ताजा टी20 रैंकिंग में 230वें नंबर से सीधे 48वें स्थान पर जा पहुंचे हैं। कुछ सीरीज और मिलीं तो बड़ी बात नहीं है कि वो जल्द ही टॉप 5 बल्लेबाजों के बीच दिखाई देंगे।
श्रीलंका के शानदार बल्लेबाज पाथुम निसांका इस समय टॉप 5 टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांचवें पायदान पर बरकरार हैं। उनके इस समय 751 रेटिंग अंक हैं और पाथुम निसांका जल्द ही रैंकिंग की सीढ़ी में ऊपर चढ़ सकते हैं।