साउथ मूवीज

Raaka का बजट पहुंचा 1000 करोड़ के पार, दो पार्ट्स में मेकर्स करेंगे रिलीज!!

Raaka Update: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म बड़े बजट और दमदार स्टारकास्ट के साथ दो पार्ट में रिलीज हो सकती है।

Image

राका को लेकर आया बड़ा अपडेट (pic credit-raaka movie)

Raaka Update: साउथ के स्टार एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की अपकमिंग फिल्म राका (Raaka) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। खास बात तो ये है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। लोगों का ये मानना है कि अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी साथ में गर्दा उड़ा देगी। इस बीच फिल्म राका को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं अपडेट के बारे में....(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Junior NTR को लगी चोट, फैंस की उड़ गई नींद)

राका को लेकर आया बड़ा अपडेट

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म राका पहले की उम्मीद से कहीं बड़े स्तर पर बनाई जा रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म का बजट 1,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो सकता है। इसके अलावा फिल्म में कई बड़ी एक्ट्रेसेस नजर आएंगी और एक बड़ा कैमियो भी देखने को मिलेगा। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट के मुताबिक, 'राका' को दो पार्ट में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है। फिल्म की कहानी दो अलग-अलग समयकाल में दिखाई जाएगी। एक हिस्सा वैदिक और पौराणिक आदिवासी दौर पर आधारित होगा, जबकि दूसरा हिस्सा आधुनिक समय की कहानी दिखाएगा। बताया जा रहा है कि इस तरह की कहानी से मेकर्स को फिल्म की दुनिया और किरदारों को विस्तार से दिखाने का मौका मिलेगा।

इस नई रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म राका का बड़ा बजट इसकी भव्यता और शानदार विजुअल्स के लिए रखा गया है। मेकर्स इसे इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल करना चाहते हैं। कास्ट की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में मृणाल ठाकुर आधुनिक दौर की कहानी में मुख्य भूमिका निभाएंगी। वहीं, दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना ऐतिहासिक हिस्से में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा शाहरुख खान का एक खास कैमियो भी फिल्म में होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि उनके हिस्से की शूटिंग विदेश में की जाएगी। आप इस फिल्म को देखने के लिए किताना एक्साइटेड हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article