देश

अभिजीत दिपके को आ रहे हैं शादी के ऑफर, लेकिन नहीं कर रहे स्वीकार, घर वाले भी समझ रहे मजबूरी, मां ने क्या बताया?

CJP Founder Abhijeet Dipke: अभिजीत की मां अनीता दिपके ने खुलासा किया कि NEET-UG पेपर लीक के बाद राष्ट्रीय सुर्खियों में आने से बहुत पहले, यानी पिछले दो सालों से उनके पास शादी के रिश्ते आ रहे हैं।

Image

अभिजीत दिपके को आ रहे हैं शादी के ऑफर, लेकिन नहीं कर रहे स्वीकार, घर वाले भी समझ रहे मजबूरी, मां ने क्या बताया?

Abhijeet Dipke Marriage Proposals: छात्रों पर दर्ज एफआईआर (FIR) वापस लेने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के साथ खींचतान के बीच 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा फैसला टालते दिख रहे हैं। देशव्यापी NEET-UG आंदोलन के बाद सुर्खियों में आए 30 वर्षीय युवा कार्यकर्ता अभिजीत दिपके को शादी के लगातार ढेरों प्रस्ताव मिल रहे हैं, लेकिन वे फिलहाल शादी के बंधन में नहीं बंधना चाहते हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई (PTI) को दिए एक इंटरव्यू में उनकी मां अनीता दिपके ने बताया कि उनका बेटा आत्मनिर्भर बनने के बाद ही शादी करने की बात कह रहा है।

'मैं खुद कमाऊंगा, फिर शादी करूंगा'

अभिजीत की मां अनीता दिपके ने खुलासा किया कि NEET-UG पेपर लीक के बाद राष्ट्रीय सुर्खियों में आने से बहुत पहले, यानी पिछले दो सालों से उनके पास शादी के रिश्ते आ रहे हैं। अनीता दिपके ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे से कई बार शादी के बारे में बात की, लेकिन अभिजीत ने साफ कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद पहले मुझे खुद कुछ कमाने दीजिए, वरना मैं शादी कैसे करूंगा।

मां ने जब कहा कि परिवार के पास पर्याप्त पैसा है, तो अभिजीत ने जवाब दिया कि वह अपने दम पर कमाना चाहते हैं। वे इतने ईमानदार हैं कि शादी में कपड़ों के अलावा कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे। फिलहाल अभिजीत की तबीयत ठीक नहीं है। उनकी मां ने बताया कि वे केवल वीडियो कॉल पर बात करते हैं और ज्यादातर सेहत को लेकर ही चर्चा होती है। घर लौटने के बाद कम से कम एक महीने तक उनसे शादी का जिक्र नहीं किया जाएगा।

बोस्टन से वापसी और NEET-UG आंदोलन से राष्ट्रीय पहचान

6 जून 2026 को बोस्टन से नई दिल्ली लौटने से पहले अभिजीत दिपके को मुख्य रूप से एक ऑनलाइन एक्टिविस्ट के रूप में जाना जाता था। दिल्ली आने के कुछ ही हफ्तों के भीतर वे NEET-UG परीक्षा में धांधली के खिलाफ चल रहे राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन का मुख्य चेहरा बन गए। उनके आंदोलन का दबाव इतना व्यापक था कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा, जो प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में से एक था। अनीता दिपके का कहना है कि एक मां के नाते वे भी चाहती हैं कि उनका बेटा जल्द अपना परिवार बसाए, क्योंकि उनके सभी चचेरे भाई-बहनों की शादी हो चुकी है, लेकिन अंतिम फैसला अभिजीत का ही होगा।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article