Sanjay Dutt's Rejected Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक संजय दत्त आज यानी 29 जुलाई को अपना 67वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 'रॉकी' फिल्म से डेब्यू करने के बाद संजय दत्त ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। संजय दत्त ने एक के बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं। आज हम संजय दत्त के जन्मदिन पर आपको उनके द्वारा रिजेक्ट की गईं ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
अक्षय कुमार, सुनील कुमार और परेश रावल की फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हेरा फेरी' में भी संजय दत्त को मेकर्स लेना चाहते थे लेकिन उन्होंने यह ठुकरा दी थी।
आमिर खान की फिल्म 'रंग दे बसंती' में अजय राठोड़ का रोल संजय दत्त को ऑफर हुआ था। हालांकि संजय दत्त ने इस फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था।
जॉन अब्राहम ने फिल्म 'धूम' में अहम भूमिका निभाई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि 'धूम' संजय दत्त को भी ऑफर हुई थी। अभिनेता ने यह मूवी नहीं की।
सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में अरबाज खान की भूमिका सबसे पहले संजय दत्त को ऑफर हुई थी। अभिनेता ने यह भूमिका निभाने से इनकार कर दिया था, जिसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्लफमास्टर' भी संजय दत्त को मेकर्स ने ऑफर की थी। संजय दत्त ने यह मूवी क्यों नहीं की? इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
जैकी श्रॉफ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हीरो' भी इस लिस्ट में शामिल है। इस मूवी के गाने आज भी लोगों को पसंद हैं। यह फिल्म भी संजय दत्त के हिस्से आती, अगर उन्होंने इसे रिजेक्ट ना किया होता।