अमेजन प्राइम वीडियो के शो एलायंस में बीते दिनों दर्शकों ने सोहेल खान की एक्स-पत्नी सीमा सजदेह को देखा। तलाक देने के बाद इन दोनों का एक शो में आना लोगों को चौंका रहा था लेकिन जिस तरह से इन्होंने शो में एक-दूसरे का सम्मान रखा, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। सोहेल खान ने एलायंस शो में कई बड़े खुलासे किए और अपने तलाक पर भी जुबान खोली। सोहेल खान के इन खुलासों ने लोगों को चौंकाया भी है। अगर ताजा खबरों की मानें तो सीमा सजदेह के बाद अब एलायंस में सलमान खान एंट्री मारेंगे और सोहेल खान को सपोर्ट करेंगे।
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: पत्नी Gauri Spratt संग मुंबई लौटे Aamir Khan, मीडिया को देखकर डर गया सौतेला बेटा
Salman Khan करेंगे Sohail Khan को सपोर्ट
अगर पिंकविला की ताजा रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान अपने छोटे भाई सोहेल खान के खुलासे से काफी इमोशनल हैं और उन्हें लगता है कि सोहेल को सपोर्ट की जरूरत है। ऐसे में सलमान ने ये फैसला लिया है कि वो एलायंस में जाकर सोहेल के साथ कुछ वक्त बिताएंगे। सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है, "सलमान खान एलायंस में जाएंगे और अपने भाई के साथ वक्त बिताएंगे। इससे सोहेल खान को ना केवल मानसिक सपोर्ट मिलेगा बल्कि उन्हें ये भी पता चलेगा कि उनका परिवार उनके साथ है। सलमान को लगता है कि सोहेल को उनकी जरूरत है, जिस कारण उन्होंने ये फैसला लिया है।"
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Raaka का बजट पहुंचा 1000 करोड़ के पार, दो पार्ट्स में मेकर्स करेंगे रिलीज!!
Alliance से बाहर आ चुकी हैं Seema Sajdeh
सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह एलायंस से बाहर आ चुकी हैं। सीमा ने घर से बाहर आने के बाद सोहेल खान की तारीफ की है कि उन्होंने शो के दौरान ये माना कि दोनों के तलाक में उनकी गलती थी। सीमा ने जूम के साथ बात करते हुए कहा है कि वो हमेशा सोहेल का उनके साहस के लिए सम्मान करेंगी।
