ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इतिहास रच दिया। इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा सस्ते में आउट हो गए, लेकिन ईशान और संजू ने दूसरे छोर से रन बनाना जारी रखा। उन्होंने जैसे ही 25वां रन बनाया। टी20 वर्ल्ड कप में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे है दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीता। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतरी। लेकिन एकबार फिर अभिषेक शर्मा नहीं चले।
ईशान किशन इस मुकाबले से पहले 224 रन बना चुके थे। इस मैच में जैसी ही उन्होंने 26वां रन बनाया। इस टी20 वर्ल्ड कप में उनके 250 रन हो गए। उन्होंने 8वें ओवर की तीसरी गेंद में छक्का मारकर यह आंकड़ा पार किया।
ईशान किशन ने जैसे ही 250 रन का आंकड़ा पार किया उन्होंने इतिहास रच दिया। वह भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए, जिसने टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 250 या इससे ज्यादा रन बनाए।
ईशान किशन की पारी 39 रन पर थम गई। उन्होंने 18 गेंद में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से ये रन बनाए। उन्हें आदिल रशीद ने विल जैक्स के हाथों कैच करवाया।
39 रन की पारी के दम पर ईशान किशन के नाम अब इस वर्ल्ड कप में 8 पारी में 32.88 की औसत और 189.21 की स्ट्राइक रेट से 263 रन हो गए। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए और उनसा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 77 रन था जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बनाए थे।
संजू सैमसन और ईशान किशन ने दूसरे विकेट के लिए 97(45) रन की साझेदारी की। टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में यह भारत की ओर से दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।