साउथ मूवीज

The Odyssey की तारीफ में Atlee ने पढ़े कसीदे

Atlee Post: फिल्म ‘द ओडिसी’ की सफलता के बीच फिल्ममेकर एटली ने इसकी जमकर तारीफ की। उन्होंने फिल्म को सिनेमा से बढ़कर अनुभव बताया और कहानी, विजुअल्स और म्यूजिक की सराहना की।

Image

एटली का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल (pic credit-instagram)

Atlee Post: फिल्म ‘द ओडिसी’ (The Odyssey) इन दिनों दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। फिल्म की कहानी, विजुअल्स और शानदार सिनेमाई अनुभव की जमकर तारीफ हो रही है। बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक कई सितारे इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। अब मशहूर फिल्ममेकर एटली (Atlee ) ने भी ‘द ओडिसी’ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फिल्म को सिनेमा से कहीं बढ़कर एक अनुभव बताया और इसकी कहानी, शानदार विजुअल्स, कैमरा वर्क और म्यूजिक की जमकर तारीफ की। एटली का रिव्यू सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

एटली का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

एटली ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर एक लंबा पोस्ट शेयर किया। फिल्ममेकर एटली ने क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म द ओडिसी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा कि कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें आप देखते हैं, कुछ की तारीफ करते हैं और फिर कभी-कभी ऐसी फिल्म आती है जो आपको पूरी तरह दूसरी दुनिया में ले जाती है। एटली को फिल्म के विजुअल्स काफी पसंद आए। उनका कहना है कि फिल्म की तस्वीरें खुद अपनी कहानी कहती हैं और कैमरा भी कहानी के एक किरदार जैसा महसूस होता है। उन्होंने फिल्म के संगीत की भी खास तौर पर तारीफ की। उनके मुताबिक, लुडविग गोरानसन का म्यूजिक सिर्फ विजुअल्स का साथ नहीं देता, बल्कि फिल्म देखने के अनुभव का हिस्सा बन जाता है।

atlee The Odyssey

एटली का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल (pic credit-instagram)

एटली ने ‘द ओडिसी’ को बेहद रोमांचक फिल्म बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद उन्हें थिएटर में ऐसा अनुभव मिला, जहां दर्शक पूरी तरह फिल्म में डूब जाता है। उन्होंने लोगों से फिल्म को IMAX में देखने की सलाह दी। एटली ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि कुछ सिनेमा सिर्फ देखने के लिए होता है, जबकि कुछ सिनेमा को महसूस करने के लिए बनाया जाता है। ‘द ओडिसी’ की कहानी ओडिसियस की है, जिसका किरदार मैट डेमन ने निभाया है। ट्रोजन युद्ध के बाद वह अपने घर लौटने के लिए एक मुश्किल सफर पर निकलता है। इस दौरान वह अपनी पत्नी पेनेलोप और बेटे टेलीमेकस के पास वापस पहुंचने की कोशिश करता है। फिल्म में मैट डेमन के अलावा ऐन हैथवे, टॉम हॉलैंड, जेंडाया, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, चार्लीज़ थेरॉन और जॉन बर्नथल जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article