रवि किशन ने केवल फल खाकर घटाया 15 किलो वजन, क्या यह सही तरीका है?

मशहूर अभिनेता और सांसद रवि किशन अपनी फिटनेस को लेकर अकसर चर्चा में रहते हैं। 57 साल की उम्र में उन्होंने एक बार फिर सबको हैरान कर दिया है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि उन्होंने दो महीनों तक अनाज खाना बिल्कुल छोड़ दिया था और लगभग 15 किलो वजन घटा लिया।

Authored by: Suneet SinghUpdated Aug 19 2026, 12:00 IST
सिर्फ फल खाकर घटाया वजनImage Credit : Ravi Kishan facebook01 / 07

सिर्फ फल खाकर घटाया वजन

फिल्म 'लापता लेडीज' के बाद अपनी आने वाली फिल्मों के लिए खुद को दुबला और फिट बनाने के उद्देश्य से उन्होंने यह कदम उठाया। रवि किशन का कहना है कि वे इन दिनों सिर्फ फलों के डाइट पर हैं और पूरी तरह से नॉर्मल खाने से दूरी बना ली है।

​क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?​Image Credit : Ravi Kishan facebook02 / 07

​क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?​

रवि किशन के इस तरीके के सामने आने के बाद डाइट एक्सपर्ट्स और न्यूट्रिशनिस्ट्स ने इस पर अपनी चिंता जाहिर की है। डाइटिशियन्स के मुताबिक, केवल फल खाकर तेजी से वजन घटाना सेहत के लिए फायदेमंद से ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है।

​मसल्स को नुकसान​Image Credit : Ravi Kishan facebook03 / 07

​मसल्स को नुकसान​

फलों में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट तो भरपूर मात्रा में होते हैं, लेकिन इनमें प्रोटीन और आवश्यक फैट की भारी कमी होती है। शरीर में प्रोटीन न जाने से चर्बी कम होने के बजाय शरीर की मांसपेशियां और पानी का वजन कम होने लगता है।

​जरूरी पोषक तत्वों की कमी​Image Credit : Ravi Kishan facebook04 / 07

​जरूरी पोषक तत्वों की कमी​

लंबे समय तक केवल फलों पर निर्भर रहने से शरीर में विटामिन B12, आयरन, कैल्शियम, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड की गंभीर कमी हो सकती है।

​ब्लड शुगर पर असर​Image Credit : Ravi Kishan facebook05 / 07

​ब्लड शुगर पर असर​

फलों में प्राकृतिक मिठास (फ्रुक्टोज) ज्यादा होती है। बिना प्रोटीन और फैट के केवल फल खाने से कुछ लोगों का ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है।

​सही तरीका क्या है?​Image Credit : Ravi Kishan facebook06 / 07

​सही तरीका क्या है?​

विशेषज्ञों का साफ मानना है कि सेलिब्रिटीज की डाइट को बिना सोचे-समझे नहीं अपनाना चाहिए। फिल्मों की मांग के हिसाब से वे डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स की देखरेख में कुछ समय के लिए ऐसी सख्त डाइट फॉलो करते हैं।

​अपनाएं बैलेंस्ड डाइट​Image Credit : Ravi Kishan facebook07 / 07

​अपनाएं बैलेंस्ड डाइट​

अगर आप एक फिट और टोन्ड बॉडी चाहते हैं, तो उसका सही तरीका 'बैलेंस डाइट' है। वजन घटाने के लिए संतुलित कैलोरी, पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, जरूरत के हिसाब से कार्बोहाइड्रेट, हेल्दी फैट और सही कसरत का कॉम्बिनेशन ही सबसे सुरक्षित और लंबा चलने वाला जरिया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!