वैभव सूर्यवंशी ने अब तक IPL और T20 में कितने बनाए हैं रन

रास्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के सितारे बुलंद हैं। वह जिस भी टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। वहां वह अपना परचम लहराए हुए हैं। जिस आक्रामकता के साथ वह टी20 क्रिकेट में खेल रहे हैं। जल्द ही टी20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लेगें। ऐसा होने पर वह सबसे कम उम्र में 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले आइए जानते हैं वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट और आईपीएल में कितने रन बनाए हैं।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Apr 21 2026, 15:39 IST
फियरलेस बल्लेबाजीImage Credit : IPL/BCCI01 / 07

फियरलेस बल्लेबाजी

वैभव सूर्यवंशी ने यूथ क्रिकेट में धमाकेदार बल्लेबाजी कर राजस्थान रॉयल्स की टीम से जुड़े। आईपीएल 2025 में पहली गेंद पर सिक्स जड़कर बता दिया कि वह किस अंदाज में बल्लेबाजी करने आए हैं।

जड़ चुके हैं तूफानी शतकImage Credit : IPL/BCCI02 / 07

जड़ चुके हैं तूफानी शतक

इसके बाद 35 गेंद पर शतक जड़कर इतिहास रच दिया। फिर तो वैभव सूर्यवंशी का डंका विश्व क्रिकेट में बजने लगा। आईपीएल समाप्त होने के बाद वैभव को अंडर-19 टीम में जगह मिली और भारत को विश्व विजेता बनाने में अहम योगदान दिया।

खेला राइजिंग एशिया कपImage Credit : IPL/BCCI03 / 07

खेला राइजिंग एशिया कप

राइजिंग एशिया कप में उन्हें भारतीय टीम के साथ यूएई भेजा गया। जहां उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कहर ढह दिया। घरेलू क्रिकेट में भी बिहार के लिए खेलते हुए उम्दा बल्लेबाजी की।

इतिहास रचने की दहलीज पर वैभव Image Credit : IPL/BCCI04 / 07

इतिहास रचने की दहलीज पर वैभव

वैभव सूर्यवंशी के सितारे बुलंद हैं। वह टी20 क्रिकेट में 1000 रन और आईपीएल में 500 रन बनाने दहलीज पर खड़े हैं। 53 बनाते ही वह टी20 क्रिकेट में एक हजार रन और आईपीएल में पांच सौ के आंकड़े से दो रन दूर हैं।

टी20 में बनाए हैं इतने रनImage Credit : IPL/BCCI05 / 07

टी20 में बनाए हैं इतने रन

वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक कुल 24 टी20 मैच खेले हैं। इसमें 41.17 की औसत और 211.85 की स्ट्राइक रेट से कुल 947 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। उनके बल्ले से 77 चौके और 82 छक्के निकल चुके हैं।

आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के रनImage Credit : IPL/BCCI06 / 07

आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के रन

आईपीएल की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी ने 13 मैच में 498 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 38.31 की और 220.35 की स्ट्राइक रेट रही है। इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। साल 2025 में 7 मैच में 252 रन बनाए। वहीं, इस सीजन अभी तक 6 मैच में 246 रन बना चुके हैं।

विश्व रिकॉर्ड बनाने की ओर वैभवImage Credit : IPL/BCCI07 / 07

विश्व रिकॉर्ड बनाने की ओर वैभव

15 साल के वैभव सूर्यवंशी विश्व रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर हैं। अगर लखनऊ के खिलाफ वह 60 बनाने में सफल हो गए तो वह टी20 क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के पहले खिलाड़ी बन जाएंगें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!