कोलकाता के खिलाफ हार के बाद अब प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी गुजरात, जानें समीकरण

GT Qualification scenario ipl 2026: कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में प्लेऑफ में पहुंचने के लिए गुजरात टाइटंस को कोलकाता के खिलाफ जीत दर्ज करनी थी, लेकिन केकेआर ने ऐसा होने नहीं दिया। आखिरी ओवर तक चले इस मुकाबले में केकेआर ने गुजरात को 29 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं गुजरात टाइटंस के फैंस को इस हार से थोड़ा झटका लगा है। चलिए जानते हैं कि अब प्लेऑफ में गुजरात टाइटंस की टीम कैसे पहुंचेगी?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated May 16 2026, 23:47 IST
रुक गया गुजरात का विजय रथImage Credit : IPL01 / 08

रुक गया गुजरात का विजय रथ

ईडेन गार्डन्स में गुजरात टाइटंस लगातार छठी जीत दर्ज करने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरी थी, लेकिन कोलकाता नाईट राइडर्स ने उनके जीत का रथ रोक दिया। लगातार 5 जीत दर्ज करने के बाद कोलकाता को हार का सामना करना पड़ा है। चलिए जानते हैं कि इस हार के बाद अब गुजरात की टीम के लिए प्लेऑफ का समीकरण कैसा है?

कोलकाता ने दिया था 248 का टारगेटImage Credit : IPL02 / 08

कोलकाता ने दिया था 248 का टारगेट

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलताता ने 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। कोलकाता की ओर से फिन एलन ने 93, अंगकृष ने 82 और कैमरन ग्रीन ने 52 रन की पारी खेली।

फिन एलन की विस्फोटक पारी Image Credit : IPL03 / 08

फिन एलन की विस्फोटक पारी

इस मुकाबले में केकेआर के पास बड़ा स्कोर खड़ा करने की चुनौती थी, जिसे फिन एलन ने स्वीकारा और 35 गेंद में 93 रन की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। वह 7 रन से सीजन में दूसरा शतक जड़ने से चूक गए।

218 रन ही बना सकी गुजरातImage Credit : IPL04 / 08

218 रन ही बना सकी गुजरात

248 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन ही बना सकी। कोलकाता ने यह मुकाबला 29 रन से जीत लिया और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा।

प्लेऑफ के लिए जीत की थी दरकार Image Credit : IPL05 / 08

प्लेऑफ के लिए जीत की थी दरकार

12 मैच में 8 जीत के साथ 16 अंक पा चुकी गुजरात को प्लेऑफ में जाने के लिए हर हाल में इस मुकाबले में जीत की दरकार थी, लेकिन केकेआर के बल्लेबाजों ने पहले विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों ने गिल और बटलर की बैटिंग पर पानी फेरते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।

प्लेऑफ में गुजरात की मौजूदा स्थिति Image Credit : IPL06 / 08

प्लेऑफ में गुजरात की मौजूदा स्थिति

कोलकाता के खिलाफ हार के बाद फिलहाल गुजरात टाइटंस की टीम 13 मैच में 8 जीत और 16 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है। उसका नेट रन रेट +0.400 है।

प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी मैचImage Credit : IPL07 / 08

प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी मैच

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए गुजरात टाइटंस को अपना आखिरी मुकाबला जीतना होगा। गुजरात टाइटंस का आखिरी मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मुकाबला 21 मई को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

टॉप-2 में भी फिनिश करने का मौकाImage Credit : IPL08 / 08

टॉप-2 में भी फिनिश करने का मौका

प्लेऑफ के साथ-साथ गुजरात टाइटंस के पास टॉप-2 में फिनिश करने का भी मौका है। अगर गुजरात की टीम अपना आखिरी मुकाबला जीत लेती है और पंजाब की टीम बाकी बचे दो मैच में एक में हार जाती है तो गिल एंड कंपनी अब भी टॉप-2 में फिनिश कर सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!