लखनऊ के खिलाफ हार के बाद प्लेऑफ में अब कैसे पहुंचेगी CSK, जानें समीकरण

CSK play offs Qualification Scenario: रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना सकी। इसके बाद जीत के लिए मिले 188 रन के लक्ष्य को सीएसके ने 16.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस मुकाबले में हार के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को करारा झटका लगा है। ऐसे में आइए जानते हैं चेन्नई के लिए कैसे खुलेंगे प्लेऑफ के दरवाजे? सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने के कितने चांसेस हैं और इसके लिए उसे क्या करना होगा?(फोटो क्रेडिट AP)

Authored by: नवीन चौहानUpdated May 15 2026, 23:21 IST
सीएसके को मिली छठी हार01 / 07

सीएसके को मिली छठी हार

चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। मिचेल मार्श और जोस इंग्लिस ने सीएसके के जबड़े से जीत छीन ली। दोनों ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 70 गेंद में 135 रन की साझेदारी की। लखनऊ ने 16.4 ओवर में विजयी लक्ष्य को 7 विकेट शे। रहते हासिल कर लिया। यह चेन्नई सुपर किंग्स की 12वें मैच में छठी हार है। इसके अलावा उसने 6 मैच में जीत दर्ज की है। (फोटो क्रेडिट AP)​

अंक तालिका में पहुंची छठे स्थान पर02 / 07

अंक तालिका में पहुंची छठे स्थान पर

चेन्नई सुपर किंग्स लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करारी हार के बाद अंक तालिका में पांचवें स्थान से खिसककर छठे स्थान पर पहुंच गई है। सीएसके के खाते में 12 मैच में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हो गए हैं। उसका नेट रन रेट 0.185 से गिरकर 0.027 हो गया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम सीएसके से ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी, गुजरात टाइटन्स, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम सीएसके से ऊपर टॉप-5 में हैं। (फोटो क्रेडिट AP)

मुश्किल हुई प्लेऑफ की राह03 / 07

मुश्किल हुई प्लेऑफ की राह

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लखनऊ के खिलाफ हार के बाद प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। उसके लीग दौर में दो मैच बचे हैं। दोनों ही मुकाबले उसके लिए करो या मरो वाले हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार तीन मैच में हार के साथ सीजन की शुरुआत की थी लेकिन उसके बाद उसने शानदार वापसी करते हुए 8 मैच में से 6 में जीत दर्ज की और प्लेऑफ में रेस में वापसी करने में सफल रही। लखनऊ के खिलाफ हार ने सीएसके का गणित फिर से बिगाड़ दिया है। (फोटो क्रेडिट AP)​

प्लेऑफ में एंट्री के लिए चाहिए कितने अंक04 / 07

प्लेऑफ में एंट्री के लिए चाहिए कितने अंक

आईपीएल के प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए किसी भी टीम को कम से कम 16 अंक टीमों को अपने नाम करने होंगे। 12 मैच में से 6 में जीत के साथ चेन्नई के खाते में 12 अंक हैं। 16 अंक के आंकड़े तक पहुंचने के लिए उसे बाकी बचे दो मैच जीतने ही होंगे।(फोटो क्रेडिट AP)​

एक और हार करेगी प्लेऑफ से बाहर05 / 07

एक और हार करेगी प्लेऑफ से बाहर

​आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को बाकी बचे दोनों लीग मैच में जीत दर्ज करनी होगी। दोनों मुकाबले उसके लिए करो या मरो वाले हो गए हैं। सीएसके अगर अपने बाकी बचे दो मैच में से एक भी गंवा देती है तो उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो जाएंगे। 7 मैच में जीत के बाद उसके खाते में केवल 14 अंक होंगे जो प्लेऑफ में एंट्री के लिए नाकाफी होंगे। (फोटो क्रेडिट AP)​

अब इन टीमों से होगी भिड़ंत06 / 07

अब इन टीमों से होगी भिड़ंत

​चेन्नई सुपर किंग्स की अब बाकी बचे दो मैच में 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई में और 21 मई को गुजरात टाइटन्स से अहमदाबाद में भिड़ंत होनी है। चेन्नई को हैदराबाद और गुजरात से कड़ी चुनौती मिल सकती है। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। गुजरात के खाते में खबर लिखे जाने तक 16 और सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में 14 अंक हैं। दोनों टीमों से उसे कड़ी चुनौती मिलेगी। (फोटो क्रेडिट AP)​

लगातार तीसरी बार प्लेऑफ में नो एंट्री?07 / 07

लगातार तीसरी बार प्लेऑफ में नो एंट्री?

साल 2023 में पांचवां खिताब जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम साल 2024 में पांचवें पायदान पर रही थी। नेट रन रेट के आधार पर वो प्लेऑफ में एंट्री करने से आरसीबी के मुकाबले में चूक गई थी। इसके बाद साल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले सीजन 14 मैच में 4 जीत के साथ दसवें स्थान पर रही थी। सीएसके के सामने लगातार तीसरे साल प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। (फोटो क्रेडिट AP)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!