भुवनेश्वर कुमार के नाम हुआ IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी धारदार गेंदबाजी के धमाल मचा रहे 36 वर्षीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के नाम आईपीएल इतिहास का एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भुवी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए लेकिन इसी दौरान वो आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए।

Authored by: नवीन चौहानUpdated May 1 2026, 07:04 IST
गुजरात के खिलाफ चटकाए 3 विकेट01 / 07

गुजरात के खिलाफ चटकाए 3 विकेट

​भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आरसीबी की ओर से खेलते हुए 3 विकेट 4 ओवर में 28 रन देकर चटकाए। भुवी ने साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर को पवेलियन वापस भेजा और अपनी टीम को मैच में 156 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए बनाए रखा।​

पर्पल कैप पर किया कब्जा02 / 07

पर्पल कैप पर किया कब्जा

​गुजरात के खिलाफ मुकाबले में भुवी ने 3 विकेट चटकाकर आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले के बाद पर्पल कैप पर कब्जा कर लिया। उनके खाते में 9 मैच की 9 पारी में 15.53 के औसत और 7.54 की इकोनॉमी से कुल 17 विकेट दर्ज हो गए हैं। 5 रन देकर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है जो उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में किया था।​

बने सबसे ज्यादा रन लुटाऊ गेंदबाज03 / 07

बने सबसे ज्यादा रन लुटाऊ गेंदबाज

​भुवनेश्वर कुमार आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। भुवी ने 199 पारी में गेंदबाजी करते हुए आईपीएल में अबतक कुल 5676 रन लुटाए जो कि सबसे ज्यादा है।​

तोड़ा रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड04 / 07

तोड़ा रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन लुटाने के मामले में पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन को पीछे छोड़ा। अश्विन ने 217 पारी में 5652 रन लुटाए थे। इस मामले में भुवी अब पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने अपने आईपीएल करियर में खेले 199 मैच में 28.52 रन दिए हैं। वहीं अश्विन ने 26.05 के औसत से रन दिए थे।​

ऐसा रहा है आईपीएल करियर05 / 07

ऐसा रहा है आईपीएल करियर

भुवनेश्वर कुमार ने साल 2011 में आईपीएल डेब्यू किया था। उसके बाद से अबतक 16 सीजन में उन्होंने 199 मैच में गेंदबाजी करते हुए 26.40 के औसत और 7.68 की इकोनॉमी से कुल 215 विकेट चटकाए हैं। 19 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। 2 बार उन्होंने पारी में चार विकेट और 2 बार पांच विकेट अपने नाम किए।​

स्पेशल हैट्रिक की दिशा में बढ़ाए कदम06 / 07

स्पेशल हैट्रिक की दिशा में बढ़ाए कदम

​भुवनेश्वर कुमार आरसीबी की ओर से खेलते हुए तीसरी बार पर्पल कैप जीतने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। भुवी ने साल 2026 और 2017 में भुवी ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए पर्पल कैप अपने नाम की थी। भुवी आईपीएल में तीन बार पर्पल कैप जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनेंगे।

आरसीबी की गेंदबाजी की संभाल रहे हैं कमान07 / 07

आरसीबी की गेंदबाजी की संभाल रहे हैं कमान

भुवनेश्वर कुमार डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की कमान बेहद मजबूती से संभाले हुए हैं। आरसीबी के सीजन में अबतक के शानदार प्रदर्शन में उनकी भूमिका भी अहम रही है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!