जबरदस्त लाभ कमाएंगे इन 5 राशियों के लोग, धन के दाता के घर पहुंच गए हैं चंद्रमा

Chandra Gochar 2026: चंद्रमा ने शुक्र की राशि वृषभ में गोचर कर लिया है। इसके चलते कुछ राशि वालों को भारी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ रहने वाला है।

Authored by: Updated Sep 3 2026, 16:20 IST
वृषभ में पहुंचे चंद्रमा01 / 08

वृषभ में पहुंचे चंद्रमा

Chandra Gochar 2026: ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं, मानसिक स्थिति, माता, सुख-सुविधाओं और रोजमर्रा के जीवन का कारक ग्रह माना गया है। चंद्रमा जब राशि बदलता है तो इसका असर सभी 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी रूप में देखने को मिलता है। 3 सितंबर 2026 की सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर चंद्रमा ने वृषभ राशि में प्रवेश किया है। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं और ज्योतिष में चंद्रमा को वृषभ राशि में उच्च का माना जाता है। ऐसे में वृषभ राशि में चंद्रमा का गोचर काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। चंद्रमा की यह स्थिति मन को स्थिर करने, आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने और सुख-सुविधाओं की ओर ध्यान बढ़ाने वाली मानी जाती है। चंद्रमा करीब ढाई दिन तक एक राशि में रहते हैं। ऐसे में 3 सितंबर से चंद्रमा के वृषभ राशि में रहने के दौरान कुछ राशियों को करियर, धन, कारोबार, रिश्तों और पारिवारिक मामलों में विशेष लाभ मिल सकता है।

​चंद्रमा का वृषभ राशि में प्रवेश क्यों है खास​02 / 08

​चंद्रमा का वृषभ राशि में प्रवेश क्यों है खास​

चंद्रमा की सबसे मजबूत स्थिति वृषभ राशि में मानी जाती है। ज्योतिषीय दृष्टि से चंद्रमा यहां उच्च का होकर मन को स्थिरता और भावनात्मक संतुलन देने वाला माना जाता है। वृषभ पृथ्वी तत्व की स्थिर राशि है और इसका स्वामी शुक्र है। चंद्रमा और शुक्र दोनों ही सुख, संवेदनशीलता, आकर्षण और भौतिक सुविधाओं से जुड़े ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में चंद्रमा का वृषभ में आना धन, परिवार, आराम, रिश्तों और रचनात्मक कामों के लिए सकारात्मक माहौल बना सकता है। अब जानते हैं कि किस राशि वालों के लिए यह चंद्र गोचर सबसे ज्यादा फायदेमंद रह सकता है।

​मेष राशि​03 / 08

​मेष राशि​

मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा का वृषभ राशि में गोचर दूसरे भाव में होगा। दूसरा भाव धन, परिवार, वाणी और बचत से जुड़ा माना जाता है। इस दौरान रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना बन सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को आर्थिक लाभ या वेतन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबारियों के लिए भी लेनदेन के मामले में स्थिति बेहतर हो सकती है।आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से बातचीत आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ चल रहा मतभेद भी बातचीत के जरिए दूर हो सकता है। परिवार के बड़ों का सम्मान करें और जल्दबाजी में कोई आर्थिक फैसला न लें।

​कर्क राशि​04 / 08

​कर्क राशि​

कर्क राशि के स्वामी स्वयं चंद्रमा हैं। आपके लिए यह गोचर विशेष महत्व रखता है क्योंकि चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च का होकर ग्यारहवें भाव में जाएगा। ग्यारहवां भाव आय, लाभ, नेटवर्क और इच्छाओं की पूर्ति का माना जाता है। ऐसे में नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। नए लोगों से संपर्क बनेंगे और इन संपर्कों से भविष्य में आर्थिक फायदा मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या इंक्रीमेंट को लेकर सकारात्मक खबर मिलने की संभावना रहेगी। कारोबारियों को कोई नया क्लाइंट या डील मिल सकती है। लंबे समय से अटकी कोई इच्छा पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ सकती है। सोमवार को शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

​सिंह राशि​05 / 08

​सिंह राशि​

सिंह राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर दसवें भाव में होगा। दसवां भाव कर्म, नौकरी, पद और प्रतिष्ठा से संबंधित माना जाता है। इस दौरान कामकाज में आपकी पकड़ मजबूत हो सकती है। ऑफिस में आपकी मेहनत वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आ सकती है। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार करने वाले लोगों के लिए भी यह समय नई डील और बिजनेस विस्तार के लिहाज से अच्छा रह सकता है। सरकारी कामकाज से जुड़े लोगों को भी फायदा मिलने की संभावना है। अगर नौकरी बदलने का विचार लंबे समय से चल रहा है तो इस दौरान कोई अच्छा अवसर सामने आ सकता है। रोज सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें।

​तुला राशि​06 / 08

​तुला राशि​

तुला राशि के लिए वृषभ राशि आठवां भाव है, लेकिन चंद्रमा का वृषभ में उच्च होना इस गोचर को कुछ मामलों में सकारात्मक बना सकता है। खास तौर पर अचानक आर्थिक लाभ, ससुराल पक्ष से सहयोग और पुराने अटके मामलों में प्रगति देखने को मिल सकती है। रिसर्च, इंश्योरेंस, टैक्स या पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में कोई महत्वपूर्ण अपडेट मिल सकता है। व्यक्तिगत जीवन में भी आपका आकर्षण बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर करने का मौका मिलेगा। हालांकि आठवें भाव का प्रभाव होने के कारण बड़े आर्थिक जोखिम से बचना बेहतर रहेगा। शुक्रवार को जरूरतमंद महिला को सफेद वस्तु का दान करें।

​मकर राशि​07 / 08

​मकर राशि​

मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा का वृषभ राशि में गोचर पांचवें भाव में होगा। पंचम भाव बुद्धि, शिक्षा, प्रेम, संतान और निवेश से जुड़ा माना जाता है। इस गोचर के दौरान आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर हो सकती है। पढ़ाई कर रहे छात्रों को एकाग्रता का फायदा मिल सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय सकारात्मक रह सकता है। निवेश से जुड़े मामलों में भी फायदा मिलने की संभावना बनती है, हालांकि बिना जांच-पड़ताल के पैसा लगाना उचित नहीं होगा। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां कम हो सकती हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। इस दौरान भगवान गणेश की पूजा करें और गणेश मंत्र का जाप करें।

​​<strong>डिसक्लेमर</strong>​08 / 08

​​डिसक्लेमर

यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!