शिक्षक दिवस पर अपने टीचर को खास महसूस कराने के लिए महंगा गिफ्ट जरूरी नहीं है। बच्चों के हाथ से बनाया हुआ एक छोटा-सा ग्रीटिंग कार्ड भी शिक्षक के लिए बहुत खास हो सकता है। यहां ऐसे 7 आसान और क्रिएटिव कार्ड आइडिया दिए गए हैं, जिन्हें स्कूल के छात्र घर पर आसानी से बना सकते हैं।
एक रंगीन शीट को बीच से मोड़ें। सामने अलग-अलग रंग के कागज से छोटे-छोटे फूल बनाकर चिपकाएं। फूलों के बीच में शिक्षक का नाम या “Thank You Teacher” लिख सकते हैं।
कार्ड के सामने एक खुली किताब बनाएं और उसके ऊपर पेंसिल का चित्र लगाएं। किताब के पन्नों पर शिक्षक के लिए छोटा-सा संदेश लिखा जा सकता है।
कार्ड के ऊपर रंगीन कागज से बड़ा-सा दिल काटकर चिपकाएं। दिल के अंदर “Thank You Teacher” या “Best Teacher” लिखें। आसपास छोटे-छोटे दिल बनाकर कार्ड को सजाया जा सकता है।
रंगीन कागज से बड़ी पेंसिल का आकार काटकर कार्ड के सामने लगाएं। पेंसिल के साथ किताब, स्केल और रबर के छोटे चित्र भी बनाए जा सकते हैं।
कार्ड के बीच में शिक्षक को समर्पित एक छोटा-सा संदेश लिखें और चारों तरफ बच्चों के हाथ के छोटे-छोटे प्रिंट बनाकर सजाएं। यह कार्ड देखने में अलग और बनाने में काफी आसान होगा।
काले या गहरे रंग की शीट को ब्लैकबोर्ड की तरह इस्तेमाल करें। सफेद पेन या रंगीन चॉक से बोर्ड पर “Happy Teachers’ Day” लिखें। नीचे किताब, चॉक और फूल के छोटे चित्र बनाएं।
कार्ड के सामने एक शिक्षक का आसान-सा कार्टून बनाएं और उसके आसपास स्टार बनाकर सजाएं। ऊपर लिखा जा सकता है—“My Teacher, My Hero”.