अगर इस बार आप जन्माष्टमी सिर्फ घर पर पूजा करके नहीं, बल्कि परिवार के साथ बाहर जाकर मनाना चाहते हैं तो दिल्ली वालों के पास कई अच्छे विकल्प हैं।
जन्माष्टमी पर मथुरा जाने का अपना ही अलग अनुभव है। जन्माष्टमी के दौरान यहां मंदिरों में खास सजावट होती है और भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
अगर आप धार्मिक माहौल के साथ घूमना चाहते हैं तो वृंदावन अच्छा विकल्प है। यहां बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर और इस्कॉन मंदिर जैसे कई प्रसिद्ध स्थल हैं।
मथुरा-वृंदावन घूमने के साथ बरसाना भी जोड़ा जा सकता है। बरसाना को राधारानी की नगरी के रूप में जाना जाता है।
दिल्ली में ही कई प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां जन्माष्टमी के दौरान खास आयोजन होते हैं। ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर जन्माष्टमी के मौके पर विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है।
जन्माष्टमी को थोड़ा लंबा वीकेंड बनाना चाहते हैं तो हरिद्वार का रुख किया जा सकता है। यहां हर की पौड़ी पर गंगा आरती देखने का अनुभव परिवार के साथ यादगार हो सकता है।