पिता सेना में असफर और बेटी बनी IAS, यूपीएससी में 54वीं रैंक लाकर रचा इतिहास

IAS Kashish Bakshi Motivational inspirational story: बिहार की युवा आईएएस कशिश बक्शी चर्चा में हैं। पटना में एसडीओ के रूप में कार्यभार संभालते हुए कशिश बक्शी ने राजधानी पटना में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर सख्त एक्शन लिया है। आपको बता दें कि सेना में अफसर पिता की बेटी कशिश बख्शी ने 54वीं रैंक लाकर यूपीएससी में इतिहास रचा था।

Authored by: Kuldeep RaghavUpdated Sep 3 2026, 12:16 IST
आईएएस कशिश बक्शीImage Credit : Instagram01 / 07

आईएएस कशिश बक्शी

बिहार की युवा आईएएस कशिश बक्शी चर्चा में हैं। कशिश की पोस्टिंग इस समय पटना में है। उनके आईएएस बनने की कहानी भी काफी दिलचस्प और प्रेरणादायी है।

पटना में एक्शन Image Credit : Instagram02 / 07

पटना में एक्शन

पटना में एसडीओ के रूप में कार्यभार संभालते हुए कशिश बक्शी ने राजधानी पटना में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर सख्त एक्शन लिया है।

पिता आर्मी अफसर Image Credit : Instagram03 / 07

पिता आर्मी अफसर

हरियाणा के अंबाला की रहने वाली कशिश बख्शी आर्मी में मेजर जनरल प्रवीण बख्शी की बेटी हैं। उन्होंने आईएएस अधिकारी बनने के अपने बचपन के सपने को साकार किया है।

अलग अलग स्कूलों से एजुकेशन Image Credit : Instagram04 / 07

अलग अलग स्कूलों से एजुकेशन

उन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल समेत कुल 10 अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई की है।पिता की बदलती पोस्टिंग की वजह से कशिश भारत के कई शहरों में रह चुकी हैं।

टॉपर छात्रा रहीं कशिश Image Credit : Instagram05 / 07

टॉपर छात्रा रहीं कशिश

उन्होंने अपनी कक्षा 10वीं से 12वीं तक की पढ़ाई डीपीएस (दिल्ली पब्लिक स्कूल) भोपाल से की है। उन्होंने कक्षा 10वीं में 10 सीजीपीए और कक्षा 12वीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

लॉ स्टूडेंट रहीं कशिश Image Credit : Instagram06 / 07

लॉ स्टूडेंट रहीं कशिश

उन्होंने साल 2021 में एनएलआईयू भोपाल से लॉ की पढ़ाई की और डिग्री हासिल की। इसीके दौरान ही उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी।

यूपीएससी में 54वीं रैंकImage Credit : Instagram07 / 07

यूपीएससी में 54वीं रैंक

अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में उन्होंने ऑल इंडिया 54वीं रैंक हासिल की। कशिश रोजाना 8-10 घंटे पढ़ाई करती थीं। सेल्फ स्टडी करती थीं और पुराने प्रश्न पत्र हल किया करती थीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!