अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 और 31 तारीख पर होता है, उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के स्वामी राहु देव हैं, जो इन्हें साहसी, दृढ़ निश्चयी, योजनाबद्ध और व्यवहारिक बनाता है, हालांकि ये जिद्दी स्वभाव के भी हो सकते हैं। मूलांक 4 वालों की किस्मत भी एकाएक चमकती है और अचानक ही इनकी तिजोरी भर जाती है और ये मशहूर भी हो जाते हैं। इसी मूलांक की बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा भी हैं और उनकी एकाएक बदलती किस्मत का साक्षी तो पूजा देश है।
वैसे ये लोग गजब के मेहनती हैं। अगर एक बार किसी काम में लगजाये तो इस जन्मांक के लोगो जैसी मेहनत कोई नहीं कर सकता। कई बार ये काम को निपटाने का गलत तरीका अख्तियार कर लेते है जो परेशानियों का कारन बनता है। लेकिन सही दिशा और दृष्टिकोण इन्हे सर्वश्रेष्ठ बना सकता है, जैसे बराक ओबामा।
मीडिया और दिखावे की दुनिया से इस मूलांक वाले लोगो को बहुत लगाव होता है। विचारों की अधिकता भी बहुत रहती है और बहुत जल्दी निर्णय लेते है। परिणाम की परवाह बहुत कम करते है। जोखिम लेने की कैपेसिटी भी बहुत रहती है। अभिनय, पत्रकारिता, राजनीति और कानून से जुड़े सभी व्यवसायों में सफल रहते है।
मूलांक 2 ,1 और 7 के लोग और ये अंक 4 मूलांक के लिए बहुत सौभाग्यशाली रहते है, जैसे घर खरीदना हो या वाहन तो 8 और 9 के साथ समस्याए और दुर्भाग्य बढ़ जाता है। वैसे ही सही मूलांक समस्याओं को बहुत हद तक कम कर देता है। इस मूलांक वालों को काले और लाल रंग के प्रयोग से बचना चाहिए।
मूलांक 4 के प्रभाव से आप बहुत ही ईमानदार व्यक्ति होगें, सदा दूसरो की सहायता करने वाले और सीधे-सुस्पष्ट व्यक्ति होते हैं। किसी तरह की लाग लपेट की बात आप नहीं करेगें,आप अपने माता पिता के प्रति समर्पित हर तरह से समर्पित रहेगें और उनका पूरा ख्याल भी रखेगें आप अपने परिवार से प्यार करने वाले होते हैं।
मूलांक 4 वालों के लिए 4, 13 और 9 तारीख शुभ दिन है। वहीं, हल्के रंग और गुलाबी रंग शुभ माने जाते हैं। साथ ही इस मूलांक वालों के लिए रविवार और शनिवार का दिन लकी है। साथ ही गोमेद रत्न भी शुभ है।