टीवी मसाला

Crime Petrol के लिए Ajay Devgn ने ली भारी फीस, Salman Khan को पछाड़ बने महंगे होस्ट?

Ajay Devgn Fees For Crime Petrol: अजय देवगन टीवी की दुनिया में कदम रख चुके हैं। वह क्राइम पेट्रोल का नया सीजन होस्ट कर रहे हैं और इसके लिए वह तगड़ी फीस ले रहे हैं। आइए आपको बताते हैं।

Image

crime petrol (photo credit- instagram)

Ajay Devgn Fees For Crime Petrol: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) अपने फिल्मी करियर के बीच नई पारी शुरू कर दी है। सालों बाद अभिनेता टीवी में कदम रखा है। अब अजय देवगन बाकी स्टार्स की तरह टीवी शो होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। अजय देगवन क्राइम पेट्रोल के अपकमिंग सीजन को होस्ट कर रहे है। टीवी पर क्राइम पेट्रोल (Crime Petrol) 31 अगस्त से ऑन एयर हो गया है और इस बार अजय देवगन ने शो के पुराने होस्ट अनुप सोनू को रिप्लेस किया है, लेकिन इस शो के लिए अभिनेता ने मेकर्स से तगड़ी फीस की है। दावा है कि अभिनेता ने सलमान खान (Salman Khan) को भी फीस के मामले में पछाड़ दिया है। आइए आपको बताते हैं कि अजय देवगन की फीस कितनी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: जन्माष्टमी पर खत्म होगी दमानी और अरमान की दुश्मनी, मायरा-कबीर की खुलेगी पोल

    अजय देवगन ने मेकर्स से ली तगड़ी फीस

    अजय देवगन क्राइम पेट्रोल के सारे एपिसोड होस्ट करने वाले नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता इस शो के महज 15 एपिसोड की शूटिंग करेंगे। उसके बाद शो के इस सीजन को बंद कर दिया जाएगा या फिर शो को नए होस्ट के हवाले किया जाएगा। इन 15 एपिसोड के लिए अभिनेता ने मेकर्स से अच्छी खासी फीस ली है। दावा है कि अजय देवगन को क्राइम पेट्रोल के महज 15 एपिसोड के लिए 90 करोड़ फीस मिल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक एपिसोड के 6 करोड़ रुपये फीस वसूल रहे हैं, जो इस बार सलमान खान से भी ज्यादा है। दावा है कि सलमान खान इस बार 120 करोड़ रुपये फीस लेंगे। दावा है कि इस बार अभिनेता के हाथ में एक एपिसोड के लिए 2.5 करोड़ के आसपास आएंगे, जो अजय देवगन से काफी कम है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Swara Bhasker ने दीपिका पादुकोण की 'Padmaavat' के जौहर विवाद पर दी सफाई, कही ये बात

      नहीं बन पाए सबसे महंगे होस्ट

      हालांकि, अजय देवनग इतनी तगड़ी फीस लेने के बाद भी अब तक टीवी के सबसे महंगे होस्ट नहीं बन पाए हैं। सलमान खान सालों से बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं और सलमान खान 10 से 15 करोड़ तक एक हफ्ते के चार्ज कर चुके हैं। जब जब बिग बॉस 4 महीने का आया है, तब सलमान खान की फीस 250 करोड़ तक पहुंच चुकी है। इस हिसाब से अभी तक अजय देवगन सबसे महंगे होस्ट नहीं बने हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article