Top 7 TV Gossips 1 September: टीवी का गलियारा हर बार की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। टीवी से जुड़े कई बड़े कलाकार ऐसे हैं जो लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस लिस्ट में निक्की तंबोली-अरबाज पटेल से लेकर माही विज तक का नाम शामिल है। जहां एक तरफ अरबाज पटेल और निक्की तंबोली का ब्रेकअप का ड्रामा जहां पूरी तरह से झूठा निकला। वहीं दूसरी ओर माही विज को लेकर खबर है कि उन्हें 'बिग बॉस 20' के लिए कंफर्म कर लिया गया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी इन बड़ी खबरों पर।
'बिग बॉस 17' फेम सोनिया बंसल के हाथ 'मालामाल वीकली 2' लगी है। इस फिल्म में वह अहम भूमिका अदा करती दिखाई देंगी। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस की ओर से इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है।
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल एक-दूजे के खिलाफ बीते कुछ दिनों से लगातार पोस्ट शेयर कर रहे थे। लेकिन असल में ये सब उन्होंने अपने म्यूजिक वीडियो के लिए किया था। दरअसल, निक्की और अरबाज का म्यूजिक वीडियो 'किसी और की गली' रिलीज हुआ है। उनका म्यूजिक वीडियो देख फैंस ने भी राहत की सांस ली।
गॉसिप टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बिग बॉस 20' के लिए माही विज कंफर्म हो चुकी हैं। पहले भी उनका नाम शो के लिए सामने आ रहा था। लेकिन अब बताया जा रहा है कि मेकर्स ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है।
मल्लिका शेरावत से हाल ही में "बिग बॉस 20' के बारे में सवाल किया गया। लेकिन उन्होंने पैपराजियों से साफ कहा कि वह उस शो में बिल्कुल नहीं जाएंगी। एक्ट्रेस ने कहा, "नहीं, मैं तो नहीं जाऊंगी।"
ओरी ने हाल ही में टेली टॉक संग बातचीत के दौरान फरहाना भट्ट और करण वाही को 'शाहरुख खान और काजोल' कहा। ओरी का कहना है कि उनकी केमिस्ट्री काफी अच्छी है।
पलक पुर्सवानी ने पति के साथ मिलकर अपना घर खरीदा है। उन्होंने इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। पलक पुर्सवानी ने सिर पर कलश रख गृह प्रवेश भी किया। वहीं घर के लिए फैंस उन्हें खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं।
आम्रपाली दुबे को लेकर खबर आ रही है कि वह जल्द ही सलमान खान के शो का हिस्सा बनने वाली हैं। हालांकि इस मामले पर एक्ट्रेस की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।