ईशा अंबानी की सासू मां स्वाति पीरामल साइंटिस्ट और बिजनेसवुमन हैं। काम काज के साथ साथ स्वाति जी की खूबसूरती के भी खूब चर्चे होते हैं। बेशक ही उनकी सादगी और सुंदरता के आगे अच्छे अच्छे भी फीके लगते हैं। वहीं वे बहू ईशा तो समधन नीता के स्टाइल को भी कांटे की टक्कर देती हैं।
हैवी गोटा पत्ती वर्क की साड़ी से लेकर खूबसूरत डिजाइन वाले लहंगा कुर्ती तक में स्वाति जी बेहद प्यारी लग रही हैं। ब्लाउज का डिजाइन तो दुपट्टा स्टाइलिंग से लेकर उनकी ज्वेलरी के डिजाइन्स तक एकदम लेटेस्ट और ट्रेंडी लुक के हैं।
लाल रंग की साड़ियों में बेशक ही स्वाति जी बहूरानी ईशा को कांटे की टक्कर दे रही हैं। गोल गले का हैवी स्टोन एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज तो लहंगा साड़ी के साथ उनका मेकअप ज्वेलरी सब ऑन पाइंट हैं।
बांधनी सिल्क साड़ी में भी स्वाति जी काफी सुंदर लग रही हैं। सिंपल और एलिगेंट लुक में वे सबसे परफेक्ट लगती हैं। नीले रंग का स्टोन और सीक्वेन वर्क लहंगा और शॉर्ट कुर्ती के साथ वाला लुक भी बहुत गजब है।
साड़ी और लहंगे ही नहीं बल्कि सूट सलवार में भी स्वाति जी फैशन क्वीन लगती हैं। लाल रंग का कुर्ता प्लाजो लुक तो बांधनी गोटा पत्ती वर्क वाला कुर्ता और कंट्रास्ट सलवार अपने आप में ही गजब कॉम्बिनेशन दे रही हैं।