न्यू नेशनल क्रश बनी ये हसीना, सूट साड़ी में अदाएं देख फैन्स ने कहा अल्टीमेट ब्यूटी

सोशल मीडिया पर इन दिनों इस सुंदर सी हसीना की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। कई लोग पूछ रहे हैं कि, ये बाला आखिर है कौन जो सिंपल सी साड़ी-सूट में अच्छे अच्छों की छुट्टी कर रही हैं। अगर आप भी नहीं जानते और जानना चाहते हैं तो ये खबर पढ़ें।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Nov 13 2025, 15:48 IST
नई नेशनल क्रशImage Credit : Instagram01 / 07

नई नेशनल क्रश

सोशल मीडिया पर साड़ी पहनी ये हसीना काफी वायरल हो रही हैं। टीवी और हिंदी फिल्मों में अच्छा काम करने वाली एक्ट्रेस गिरिजा ओक की सादगी और सुंदरता देख पूरा देश दीवाना हो गया है। गिरिजा को इन दिनों सोशल मीडिया पर न्यू नेशनल क्रश भी कहा जा रहा है।(Photo Credit - Anuraag Godse Photography)

साड़ी में सुंदरताImage Credit : Instagram02 / 07

साड़ी में सुंदरता

गिरिजा सोशल मीडिया पर ज्यादातर खूबसूरत सी साड़ियों में तस्वीरें साझा करती हैं। इस सिल्क की बैंगनी साड़ी में भी वे बेहद सुंदर लग रही हैं। गोल्डन जरी वर्क के साथ वी नेक फुल स्लीव्स ब्लाउज और जड़ाऊ हार गिरिजा के लुक में चार चांद लगा रहा है।

सीक्वेन कुर्तीImage Credit : Instagram03 / 07

सीक्वेन कुर्ती

गोल्डन कलर की ये सुंदर सी सीक्वेन की कुर्ती और गरारा स्कर्ट भी गिरिजा के लुक के साथ बहुत ही जम ठम रहा है।

लाल साड़ीImage Credit : Instagram04 / 07

लाल साड़ी

गोल्डन शाइन वाली ये सिंपल सी रॉयल एलिगेंट लुक की लाल सिल्क साड़ी के साथ वाली ये फोटो भी बहुत प्यारी है। इस साड़ी के साथ हालांकि कोई कंट्रास्ट का ब्लाउज होता तो और अच्छा लगता।

अनारकली सूटImage Credit : Instagram05 / 07

अनारकली सूट

कलीदार अनारकली सूट और हाई एंकल पैंट्स का लुक भी बहुत सिंपल और सुंदर लग रहा है।

नीली साड़ीImage Credit : Instagram06 / 07

नीली साड़ी

इस खूबसूरत सी नीली साड़ी में गिरिजा की काफी फोटोज वायरल हुई हैं। सिल्वर जरी तार के काम वाली साड़ी और सिंपल सा कट स्लीव्स ब्लाउज अपने आप में ही बढ़िया लुक दे रहे हैं।

कुर्ता जैकेटImage Credit : Instagram07 / 07

कुर्ता जैकेट

प्रिंटेड जैकेट, सलवार और कुर्ता वाला लुक भी काफी बॉसी वाइब्स दे रहा है। गिरिजा बेशक ही साड़ी और सूट में बहुत सुंदर लगती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!