मुकेश अंबानी की पत्नी नीता जी की खूबसूरती के साथ साथ उनकी साड़ियों का कलेक्शन भी अक्सर सुर्खियों में छाया रहता है। नीता जी की ये लेटेस्ट बांधनी पर्ल स्टोन वर्क की साड़ी तो गोल्ड के तारों से लदी ये बनारसी सिल्क की साड़ी भी खूब सुपरहिट हुई है।
नीता अंबानी के सुपर लग्जरी साड़ी कलेक्शन में दुनिया की सबसे महंगी साड़ी भी है। नीता जी की ये खास विवाह पट्टू साड़ी की कीमत लाखों में है। इस साड़ी पर खास पर्ल, एमरल्ड, गोल्ड तो अलग अलग रत्नों से श्रीनाथ जी का डिजाइन बना है।
नीता अंबानी की साड़ी कलेक्शन वाकई देखने लायक है। उनके कलेक्शन में शादी की खास बांधनी साड़ी भी है, जिसे ईशा अंबानी ने अलग तरीके से स्टाइल किया था। नीता अंबानी की सालों पुरानी तो लेटेस्ट डिजाइन की साड़ियों का भी जवाब नहीं है।
नीता जी के कलेक्शन में ये लाल रंग की कांचीपुरम साड़ी भी खूब शाईन मारती है। ये खास लाल साड़ी और गोल्डन ज़री का वर्क अपने आप में ही गजब है।
बनारसी सिल्क की रंगकात साड़ी तो हैवी ज़री डायमंड से लदी साड़ियों के मामले में भी नीता अंबानी के पास गजब का लग्जरी कलेक्शन है। गुलाबी वाली साड़ी देख तो हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गईं थीं।