Navratri Ki Saree: नई- नवेली दुल्हन पर खूब जचती हैं इस फैब्रिक की साड़ियां, चैत्र नवरात्रि में करेंगी ट्राई तो हर रोज मिलेगी तारीफ

Navratri Ki Saree: अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और ये आपकी पहली नवरात्रि है तो आपको ये लेख जरूर देखना चाहिए। यहां नवरात्रि पर पहनने के लिए साड़ियों के सबसे बेहतरीन फैब्रिक के बारे में बताया गया है। इन साड़ियों को पहनकर नई-नवेली दुल्हन का रूप निखर जाएगा।

Authored by: सृष्टिUpdated Mar 23 2026, 17:45 IST
नवरात्र की साड़ियांImage Credit : Canva01 / 06

नवरात्र की साड़ियां

चैत्र नवरात्रि के दिन चल रहे हैं और इन दिनों जिन लड़कियों की नई नई शादी हुई होती है, वो खूब सजती-संवरती हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा साड़ियों का महत्व बढ़ जाता है। रंग-बिरंगी साड़ियां लड़कियों की खूबसूरती बढ़ाती हैं। कुछ खास फैब्रिक हैं , जो आपको रिच और रॉयल भी दिखाते हैं। यहां से आप उनके बारे में जान सकती हैं।

बनारसी साड़ी Image Credit : Canva02 / 06

बनारसी साड़ी

नई दुल्हन के लिए बनारसी साड़ी सबसे बेस्ट है। आप अपने पहले नवरात्र में इसी साड़ी को पहनें और ससुराल में सब आपकी ही तारीफ करेंगे। बनारसी साड़ियां न सिर्फ महंगी बल्कि देखने में सबसे हसीन होती हैं।

ऑर्गेंजा साड़ीImage Credit : Canva03 / 06

ऑर्गेंजा साड़ी

आजकल लड़कियों को ऑर्गेजा साड़ी खूब पसंद आ रही है। इस तरह की साड़ियां नई-नई दुल्हन पहनकर और भी ज्यादा हसीन नजर आ रही हैं। इस तरह की साड़ी में ब्लाउज मैचिंग भी पहना जा सकता है, बस आपको अपने ब्लाउज को वी या राउंड शेप का रखना है।

जार्जेट साड़ीImage Credit : Canva04 / 06

जार्जेट साड़ी

जॉर्जेट साड़ियों की बात अलग है। ये हमेशा से लड़कियों की पसंद रही हैं। इन साड़ियों के बॉर्डर में डिजाइन्स होते हैं और ब्लाउज भी हैवी होता है। इसे नवरात्रि के समय कैरी किया जा सकता है।

टिशू सिल्क साड़ीImage Credit : Canva05 / 06

टिशू सिल्क साड़ी

टिशू सिल्क साड़ियां पतली कमर वाली लड़कियों पर और भी सुंदर लगती हैं। ज्यादातर आपने इन साड़ियों में एक्ट्रेसेस को देखा होगा। आप खूब भी नवरात्रि में इन्हें कैरी कर सकती हैं। ये सुंदर दिखेंगी।

जरी जरदोजी साड़ी Image Credit : Canva06 / 06

जरी जरदोजी साड़ी

जरी जरदोजी साड़ियों को कैरी करना जरा मुश्किल होता है। इन साड़ियों में काफी हैवी कढ़ाई होती है। लेकिन नवरात्र के समय में इन्हें पहनकर आप सबसे अलग दिख सकती हैं। इन साड़ियों के साथ आपको ब्लाउज और जूलरी सिंपल ही रखनी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

लेटेस्ट न्यूज