अगर आप फिटनेस ट्रैकर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको कई तरह की बातों का ध्यान रखना होगा। इस काम में हम आपकी मदद कर रहे हैं:
किसी भी फिटनेस ट्रैकर का सबसे महत्वपूर्ण काम सटीक डेटा देना होता है। डिवाइस में हार्ट रेट मॉनिटर, ऑक्सीजन लेवल, जीपीएस और एक्सेलेरोमीटर जैसे सेंसर्स की सटीकता अच्छी होनी चाहिए। यदि ट्रैकर गलत स्टेप्स या गलत हार्ट रेट दिखाता है, तो आपकी वर्कआउट प्लानिंग प्रभावित हो सकती है।
बार-बार चार्ज करने की झंझट से बचने के लिए ट्रैकर की बैटरी लाइफ पर ध्यान दें। अगर आप लगातार ट्रैकिंग चाहते हैं या ट्रैवल करते हैं, तो लंबी बैटरी लाइफ वाला डिवाइस आपकी प्राथमिकता होना चाहिए।
अगर आप तैराकीकरते हैं या वर्कआउट के दौरान बहुत पसीना आता है, तो वॉटर-रेजिस्टेंट ट्रैकर चुनें। कम से कम 5 ATM रेटिंग या IP68 वॉटर प्रोटेक्शन वाला डिवाइस पानी, बारिश और पसीने से खराब नहीं होता।
आउटडोर रनिंग या तेज धूप में स्क्रीन की विजिबिलिटी बहुत मायने रखती है। AMOLED या ब्राइट LCD डिस्प्ले वाले ट्रैकर्स धूप में भी आसानी से पढ़े जा सकते हैं। इसके अलावा, स्क्रीन का साइज इतना होना चाहिए कि आप दौड़ते या एक्सरसाइज करते समय अपने आंकड़े आसानी से देख सकें।
फिटनेस ट्रैकर लेने से पहले यह जांच लें कि वह आपके स्मार्टफोन के साथ सही से सिंक होता है या नहीं। डिवाइस की सहयोगी मोबाइल ऐप का इंटरफेस आसान और समझने योग्य होना चाहिए।
चूंकि फिटनेस ट्रैकर को दिन-रात पहनना पड़ता है, इसलिए इसका आरामदायक होना बहुत जरूरी है। सिलिकॉन या फैब्रिक के हल्के स्ट्रैप वाले लाइटवेट डिवाइस ज्यादा आरामदायक होते हैं। ऐसा डिजाइन चुनें जो आपकी कलाई पर चुभे नहीं और आपकी स्टाइल से भी मेल खाए।