टूट गया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जोस बटलर बने सबसे सफल T20 बल्लेबाज

Jos Buttler T20 World Record: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में एक बार फिर जोस बटलर ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया है। लेकिन इस बार उनका रिकॉर्ड काफी बड़ा है। बटलर सभी बल्लेबाजों से आगे निकलते हुए दुनिया के सबसे सफल टी20 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

Authored by: Shivam AwasthiUpdated Sep 18 2026, 11:52 IST
जोस बटलर ने सबको पीछे छोड़ाImage Credit : AP01 / 07

जोस बटलर ने सबको पीछे छोड़ा

इंग्लैंड क्रिकेट टीम महान विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 36 साल की उम्र में वो कर दिखाया जिसकी शायद ही किसी को कुछ साल पहले तक उम्मीद थी। बटलर के बल्ले की गरज ने दुनिया के सभी टी20 बल्लेबाजों को अब पीछे छोड़ दिया है। यहां जानिए उनके क्या है उनका नया वर्ल्ड रिकॉर्ड।

इंग्लैंड की श्रीलंका पर लगातार दूसरी जीतImage Credit : X/Englandcricket02 / 07

इंग्लैंड की श्रीलंका पर लगातार दूसरी जीत

इंग्लैंड ने टी20 सीरीज के दूसरे मैच में मेहमान श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। श्रीलंका को 20 ओवरों में 145/9 पर रोकने के बाद, इंग्लैंड ने सिर्फ 12.1 ओवरों में लक्ष्य का पीछा करते हुए 146/4 रन बनाए।

श्रीलंका के खिलाफ लगातार 14वीं जीतImage Credit : X/Englandcricket03 / 07

श्रीलंका के खिलाफ लगातार 14वीं जीत

इस जीत के साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड क्रिकेट टीम की लगातार जीत का सिलसिला अब 14 मैचों तक पहुंच गया। इस सीरीज के पिछले मुकाबले में उन्होंने अपनी लगातार 13वीं जीत हासिल की थी।

डॉसन बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'Image Credit : AP04 / 07

डॉसन बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लियाम डॉसन को तीन विकेट लेने के लिए 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' चुना गया। तीसरा और आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा, जबकि इंग्लैंड पहले ही 2-0 से सीरीज़ जीत चुका है।

जोस बटलर ने छुआ 15,000 रनों का आंकड़ाImage Credit : Instagram/Josbuttler05 / 07

जोस बटलर ने छुआ 15,000 रनों का आंकड़ा

इस मैच में जोस बटलर ने 16 गेंदों में 30 रनों की तेज पारी खेली। जिस दौरान इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर T20 क्रिकेट में 15,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराने में सफल हो गए हैं, वो भी शीर्ष पर।

बटलर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्डImage Credit : Instagram/Josbuttler06 / 07

बटलर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

बटलर ने वेस्टइंडीज़ के महान खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़कर T20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। पोलार्ड के 14,999 रन हैं और अब बटलर उनसे आगे निकल चुके हैं।

शानदार जोस बटलर के अद्भुत आंकड़ेImage Credit : Instagram/Josbuttler07 / 07

शानदार जोस बटलर के अद्भुत आंकड़े

अनुभवी जोस बटलर ने 528 टी20 मैचों में 35.46 की औसत और 147.46 के स्ट्राइक रेट से 15,000 रन बनाए हैं। बटलर ने कई टीमों और प्रतियोगिताओं में खेलते हुए ये T20 रन बनाए हैं, जिनमें इंग्लैंड, लंकाशायर, मैनचेस्टर ओरिजिनल्स, मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, गुजरात टाइटंस, समरसेट, पार्ल रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, सिडनी थंडर, कोमिला विक्टोरियंस, डरबन सुपर जायंट्स, मेलबर्न रेनेगेड्स और इंग्लैंड लायंस की टीमें शामिल हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!