उत्तर प्रदेश रोजगार संगम यानी Sewayojan पोर्टल राज्य सरकार का ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। यहां नौकरी या रोजगार से जुड़ी जानकारियां मिलती हैं। लेकिन इसके लिए उम्मीदवारों को इस पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) पर अपना प्रोफाइल बनाना होगा। (Image - sewayojan.up.nic.in)
प्रोफाइल बनाने के दौरान आपको जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। प्रोफाइल बनाने के बाद आप यहां उपलब्ध वैकेंसी देख सकते हैं। आप यहां सरकारी विभागों, संस्थानों और नियोक्ताओं की ओर से जारी की गई कई भर्तियों के बारे में जान सकेंगे।
उम्मीदवार को सबसे पहले रोजगार संगम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है। प्रोफाइल में शिक्षा, अनुभव, कौशल और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद संबंधित नौकरियों को देखा जा सकता है।
उम्मीदवार अपनी योग्यता और रुचि के हिसाब से वैकेंसी खोज सकता है। किसी भर्ती में पात्र होने पर पोर्टल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन किया जा सकता है।
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह पोर्टल अलग-अलग रोजगार अवसरों की जानकारी देखने और अपनी प्रोफाइल के आधार पर संबंधित वैकेंसी के लिए आवेदन करने का एक ऑनलाइन माध्यम है।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश रोजगार संगम पोर्टल पर लॉगिन करके संबंधित आउटसोर्सिंग भर्ती की जानकारी देखनी होगी। इसके बाद पात्रता और भर्ती की शर्तें जांचकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
आवेदन करते समय उम्मीदवार अपना नाम, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जानकारी सही-सही दर्ज करें। आवेदन जमा करने से पहले भरी गई सभी जानकारियों को एक बार अच्छी तरह जांच लेना चाहिए। भर्ती की चयन प्रक्रिया, मानदेय और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।