Karwa Chauth Romance: करवा चौथ से जुड़ी कई तरह की मान्यताएं हैं। इस पर्व को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी हैं। ऐसा ही एक सवाल है कि क्या करवा चौथ की रात व्रत खोलने के बाद पति-पत्नी संभोग कर सकते हैं। क्या करवा चौथ की रात शारीरिक संबंध बनाना सही है? यूं तो ये किसी का भी बेहद निजी फैसला है लेकिन फिर भी आइए जानते हैं कि करवा चौथ की रात शारीरिक संबंध बनाना सही है या गलत
Karwa Chauth Romance: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी की शुभता और दीर्घायु से जुड़ा होता है। इस दिन महिलाएं भगवान और चंद्रदेव की पूजा करती हैं और संकल्प लेती हैं।
शास्त्रों में लिखा है कि व्रत के नियमों का पालन करते हुए काम क्रीड़ा से दूर रहना चाहिए। इसी कारण करवा चौथ की रात शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे व्रत के नियमों का उल्लंघन माना जाता है।
Karwa Chauth Romance: करवा चौथ संयम और तपस्या का प्रतीक है। शास्त्रों में इस दिन संयम रखने पर विशेष जोर दिया गया है। इस कारण भी संभोग करना इस व्रत के उद्देश्य के विपरीत है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शारीरिक संबंधों से बचना ही व्रत का सही पालन होता है। इसलिए, इस दिन पति-पत्नी को इंद्रिय संयम का पालन करना चाहिए और मन को शांत रखते हुए गलत विचारों से दूर रहना चाहिए।