ऐसा होता था Baba Siddique की वर्ल्ड फेमस इफ्तार पार्टी का फुड मैन्यू.. शाहरुख-सलमान शौक से खाते हैं ये खाना, स्नैक-मिठाई की लिस्ट देख रहेंगे दंग

Ncp लीडर बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टीज के चर्चे दुनिया भर में मशहूर हैं। बाबा हर साल ही ईद के आस पास इफ्तार पार्टी होस्ट करते थे, जिसमें नेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक का जमावड़ा लगा रहता था। बता दें कि इस पार्टी में खाना भी बहुत गजब का मिलता है, देखें बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी का फुड मैन्यू, बाबा सिद्दीकी न्यूज।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Oct 13 2024, 16:22 IST
बाबा सिद्दीकी इफ्तार पार्टीजImage Credit : Instagram01 / 06

बाबा सिद्दीकी इफ्तार पार्टीज

बॉलीवुड से लेकर पॉलिटिकल जगत तक में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टीज के चर्चे रहते हैं। बेशक ही बाबा और उनका बेटा ज़ीशान बेस्ट इफ्तार पार्टीज थ्रो करते हैं। जिसमें बड़े बड़े सेलेब्स आकर बेहतरीन क्यूजिन का मजा लेते हैं और पार्टी एन्जॉय करते हैं।

गजब की दावतImage Credit : Instagram02 / 06

गजब की दावत

पूरे परिवार के साथ बाबा बेहतरीन दावत होस्ट करते थे। 2017 की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस पार्टी में करीब 50 से ज्यादा तरह की डिशेज सर्व होती है, जिसमें दुनिया भर से आए शेफ वेज-नॉन वेज स्नैक्स और मिठाई बनाते हैं।

ऐसा होता है फुड मैन्यूImage Credit : Instagram03 / 06

ऐसा होता है फुड मैन्यू

बाबा की इफ्तार पार्टी में खास बिरयानी और हलीम की दावत होती है। जिसे हैदराबाद के बेस्ट शेफ्स तैयार करते हैं।

लखनऊ का स्वादImage Credit : Instagram04 / 06

लखनऊ का स्वाद

लखनऊ के शेफ्स बहुत ही शानदार कबाब भी सर्व करते हैं। तो मुगलई क्यूजिन्स की कई स्पेशल डिशेज भी तैयार होती है।

गजब की मिठाइयांImage Credit : Instagram05 / 06

गजब की मिठाइयां

दावत में खास मालपुआ, खीर, सैवई तो कई तरह की मिठाइयां भी शौक से सर्व की जाती है। जिसका हर सेलेब दीवाना है।

वेज भी शामिलImage Credit : Instagram06 / 06

वेज भी शामिल

नॉन वेज के साथ साथ इफ्तार पार्टी में दिल्ली की चाट, समोसे के साथ कई सारे वेज स्नैक्स भी शामिल होते हैं। बेशक ही ऐसा फुड मैन्यू देख किसी के मुंह से पानी आ जाएगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!