ORS यानी Oral Rehydration Solution शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। खासकर दस्त या डिहाइड्रेशन के दौरान शरीर से पानी और नमक निकलने पर यह मदद करता है।
नहीं। अगर आप बिल्कुल ठीक हैं और डिहाइड्रेशन नहीं है, तो रोज ORS पीने की जरूरत नहीं होती। इसे सामान्य पानी का रोजाना विकल्प समझना सही नहीं है। इसका इस्तेमाल खास जरूरत के समय रिहाइड्रेशन के लिए किया जाता है।
बहुत ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है। ऐसी स्थिति में जरूरत के हिसाब से ORS उपयोगी हो सकता है। लेकिन सामान्य हल्की गर्मी या रोजमर्रा की प्यास के लिए सादा पानी बेस्ट हो सकता है।
दस्त के दौरान शरीर से पानी के साथ सोडियम, पोटैशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भी कम हो सकते हैं। ORS इन्हें वापस देने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन से बचाने में अहम भूमिका निभाता है।
ORS का काम शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करना है, न कि रोजाना एनर्जी या स्वाद के लिए पीना। इसलिए इसे अपनी पसंद का हेल्दी ड्रिंक समझकर हर दिन पीते रहना सही आदत नहीं है।
ORS का पैकेट जितनी मात्रा के पानी के लिए बताया गया है, उतने ही साफ पानी में घोलें। कम या ज्यादा पानी मिलाने से घोल का सही संतुलन बिगड़ सकता है। तैयार ORS को लंबे समय तक रखकर न पिएं
अगर दस्त लगातार बने रहें, मल में खून आए, बहुत ज्यादा कमजोरी हो, व्यक्ति पानी न पी पा रहा हो या डिहाइड्रेशन के संकेत दिखें, तो सिर्फ ORS पर निर्भर न रहें। ऐसी स्थिति में मेडिकल सलाह लेना जरूरी है।