​मिर्जापुर के गुड्डु भैया को खूब पसंद है लखनऊ की ये डिशेज, अगली बार नवाबों के शहर जाएं तो जरूर करें ट्राय​

'मिर्जापुर' के गुड्डु भैया यानी अली फज़ल को लखनऊ का खानपान बेहद पसंद है। शहर की कुछ खास डिशेज उनके पसंदीदा व्यंजनों में शामिल हैं। अगर आप अगली बार नवाबों के शहर जाएं, तो इन मशहूर लखनवी स्वादों का आनंद लेना बिल्कुल न भूलें।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Jul 15 2026, 10:08 IST
गुड्डु भैया की फेवरेट डिशेजImage Credit : Canva01 / 07

गुड्डु भैया की फेवरेट डिशेज

अगर आपको लखनऊ जाने का मौका मिलता है, तो आपको अली फजल उर्फ गुड्डु भैया की पसंदीदा डिशेज जरूर ही ट्राय करनी चाहिए। इनमें जरदा पुलाव शामिल है, जो अली को काफी पसंद है। चांदी के वर्क और ड्राय फ्रूट्स वाले ये पीले चावल बहुत स्वाद लगते हैं।

शाही टुकड़ाImage Credit : Canva02 / 07

शाही टुकड़ा

लखनऊ का शाही टुकड़ा भी काफी फेमस है। नवाबों के शहर में बहुत सी स्वादिष्ट मिठाइयां मिलती हैं। जिनमें से ये शाही टुकड़ा मस्ट ट्राय है।

सेवइयां<strong>​</strong>Image Credit : Canva03 / 07

सेवइयां

अली को भी लखनऊ की सेवइयां बहुत स्वादिष्ट लगती हैं। नवाबी सेवई, शीर खुरमा, मीठी दूध वाली सेवई जरूर खाकर देखें।

गलौटी कबाबImage Credit : Canva04 / 07

गलौटी कबाब

लखनऊ के गलौटी कबाब दुनिया भर में मशहूर हैं। अगर आप नॉन वेज खाते हैं तो इन्हें भी चखना जरूर।

मलाई मक्खनImage Credit : Canva05 / 07

मलाई मक्खन

लखनऊ की सबसे मशहूर डिशेज में स्वादिष्ट मलाई मक्खन भी शामिल है।

चाटImage Credit : Canva06 / 07

चाट

लखनऊ का स्ट्रीट फूड भी बहुत फेमस है। चाट चौपाटी के शौकीन लोग सब कुछ ट्राय करें।

चायImage Credit : Canva07 / 07

चाय

लखनऊ में शर्मा जी की चाय काफी मशहूर है, चाय लवर हैं। तो यहां भी जरूर जाएं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!