Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक के बाद एक ड्रामे हो रहे हैं। सीरियल में अभिरा और अरमान के बीच सब कुछ ठीक हो गया है, लेकिन अरमान और अभिरा के पीछे एक नया दुश्मन पड़ गया है। अभिरा ने नया केस लिया है और उसके सच तक पहुंचने के लिए कोई अभिरा को रोक रहा है। उसे धमका भरा खत मिल चुका है और अब अभिरा पर हमला होगा। सबके सामने अभिरा को निशाना बनाया जाएगा, जिसके बाद उसकी हालत काफी ज्यादा बिगड़ जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या क्या होने वाला है।
अभिरा और अरमान पोद्दार फर्म पहुंच जाएंगे। उन्हें डर होता है कि अगर क्लाइंट फर्म को खाली देखेंगे तो बुरा प्रभाव पड़ेगा, लेकिन दादी सा पहले से ही क्लाइंट को अटेंड कर लेती है। इसके बाद परिवार के सभी लोग धीरे धीरे अभिरा की मदद करते हैं।
माधव अभिरा का सैकेट्री बन जाता है और विद्या कैटरिंग का काम संभालती है, जिसके बाद अभिरा अपनी मीटिंग पर ध्यान देती है। इतना ही नहीं, वह अपनी मीटिंग में क्लाइंट को इंप्रेस भी कर देती है। ये चीज देखकर सब खुश होते हैं।
इसके बाद दिखाया जाएगा कि अभिरा क्लाइंट के जाने के बाद फिर से काम में लग जाती है और तभी कंपनी में दो लोग घुसते हैं और वह अभिरा के कैबिन में गैस को गोला फेक देते हैं। वो दोनों सीसीटीवी कैमरा की लाइन तक काट देते हैं। इतना ही नहीं, परिवार के लोग जिस कैबिन में होते हैं वो भी लॉक कर देते हैं।
शो में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान को पता चलेगा कि सभी लोगों को कैबिन में बंद कर दिया है और अभिरा की हालत भी कैबिन में बिगड़ रही है। इसके बाद वो गार्ड को हमलावरों को रोकने के लिए कहता है, लेकिन वो दोनों लड़के अरमान और गार्ड को धक्का देकर भाग जाते हैं।
अरमान इसके बाद अभिरा और सभी लोगों को बचाने भागता है। अभिरा की हालत देखकर सब लोग डर जाते हैं। अभिरा बेहोश हो जाती है, लेकिन अरमान उसे कमरे से निकालता है और उसकी जान बचाता है।
इन सबके बीच दिशा से परिवार के लोग ठीक से बात नहीं करते हैं। तब मनोज आगे आता है और दिशा को माफ करता है। इसके बाद वह दिशा को बताता है कि सबसे माफी पाने के लिए थोड़ा इंतजार करो।
शो में आखिर में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभिरा पोद्दार हाउस पहुंचते हैं और वहां पर सबको पता चलता है कि इस हादसे में अरमान का चलना ठीक हो गया है। वह बिना रुके बोल भी रहा है। सब खुश होते हैं। अरमान और अभिरा इस मोमेंट को एन्जॉय भी करते हैं।