वायरल न्यूज़

VIDEO: 40 हजार की IT नौकरी छोड़ बना कैब ड्राइवर, अब हर महीने कमा रहा 80 हजार

19 साल आईटी नौकरी करने के बाद शख्स ने 40 हजार रुपये की नौकरी छोड़ दी और कैब ड्राइवर बन गया। अब वह हर महीने 80 हजार रुपये कमाने का दावा कर रहा है।

Image

IT की नौकरी छोड़ शख्स बन गया कैब ड्राइवर (Instagram/@kaashseakash)

आज के समय में ज्यादातर लोग अच्छी नौकरी पाने का सपना देखते हैं। खासकर आईटी (IT) सेक्टर की नौकरी को सुरक्षित और सम्मानजनक माना जाता है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इसमें एक शख्स दावा करता है कि उसने 19 साल तक आईटी सेक्टर में नौकरी करने के बाद उसे छोड़ दिया और अब कैब चलाकर पहले से दोगुनी कमाई कर रहा है।

शख्स IT की नौकरी छोड़ चलाने लगा कैब

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि कैब ड्राइवर पीछे की सीट पर बैठे हुए शख्स को बताता है कि वह पहले एक आईटी कंपनी में काम करता था। उसके मुताबिक, उसे हर महीने करीब 40 हजार रुपये की सैलरी मिलती थी। हालांकि, इतने साल नौकरी करने के बाद भी वह अपनी जिंदगी से खुश नहीं था। उसका कहना है कि नौकरी में उसे आजादी नहीं मिलती थी। हर काम तय समय और नियमों के अनुसार करना पड़ता था, जिससे वह परेशान रहने लगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

अब कमाई पहले से है दोगुनी

इसी वजह से उसने बड़ा फैसला लिया और आईटी की नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उसने कैब चलाना शुरू कर दिया। शख्स का दावा है कि अब वह हर महीने करीब 80 हजार रुपये तक कमा लेता है। यानी उसकी कमाई पहले के मुकाबले लगभग दोगुनी हो गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब वह अपने हिसाब से काम करता है और खुद तय करता है कि कब काम करना है और कब आराम करना है।

कैब ड्राइवर का यह वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो (Video) कैब में बैठे यात्री ने रिकॉर्ड किया था और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल इस वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि अगर कोई अपने काम से खुश है तो वही सबसे बड़ी सफलता है। वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि 19 साल नौकरी करने के बाद भी उसकी सैलरी सिर्फ 40 हजार रुपये कैसे थी। कुछ यूजर्स ने वीडियो की सच्चाई पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि इसकी पुष्टि होना जरूरी है। फिलहाल इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इसे वायरल वीडियो के आधार पर ही देखा जाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article