टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद तीन वनडे मैच की सीरीज का आज से आगाज हो गया। पहला वनडे मैच बार्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट गाउंड पर है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
चोट की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज मिस करने वाले विराट कोहली ने वापसी की है। वनडे सीरीज के लिए विराट ने नेट्स पर खूब पसीने बहाए। इसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए है।
विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में इतिहास रच दिया। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बने। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली अपने वनडे करियर का 312वां मैच खेलने उतरे।
पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भारत के लिए 311 वनडे मैच खेला है। इस मैच से पहले विराट कोहली ने सौरव गांगुली की बराबरी कर रखी थी। हालांकि, अब विराट दादा से आगे निकल गए हैं।
भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। मास्टर ब्लास्टर ने 463 वनडे मैच खेले हैं। दूसरे नंबर महेंद्र सिंह धोनी काबिज हैं। उन्होंने 350 वनडे मैच खेले हैं। तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं, उन्होंने 344 मैच खेले। चौथे नंबर पर मौजूद मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारत के लिए 334 मैच खेले हैं। 311 वनडे मैच के साथ सौरव गांगुली छठे स्थान पर खिसक गए हैं। विराट 312 मैच के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
इसी मैच में विराट कोहली ने सौरव गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी की।विराट कोहली 300वीं पारी में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरेंगे। विराट इससे पहले 311 वनडे मैच में 299 पारियां खेली हैं। वहीं, गांगुली ने 311 वनडे मैच में 300 पारियां खेली हैं।
अब तक वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा पारियां खेलने का कीर्तिमान सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 463 मैच खेलकर 452 पारियों में बल्लेबाजी की है। दूसरे नंबर पर सनथ जयसूर्या ने 433 पारियों में बल्लेबाजी की है। भारतीय बल्लेबाजों में सचिन के बाद राहुल द्रविड़ ने 318 पारियों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।