Priyanka Chopra on Madakini Role in Varanasi: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर एसएस राजामौली की नई फिल्म 'वाराणसी' (Varanasi) लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी के टाइटल का खुलासा होने से पहले इसे 'SSMB29' और 'Globetrotter' नाम से जाना जा रहा था। यह भारत की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। 'वाराणसी' में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और ग्लोबल स्टारर प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी बड़े परदे पर देखने को मिलेगी। इसे एक बड़ा एक्शन-एडवेंचर थ्रिलर बताया जा रहा है। यह फिल्म ऑस्कर जीतने वाली 'आरआरआर' के बाद एसएस राजामौली की वापसी है। फिल्म को कई देशों में शूट किया जा रहा है। इस मूवी के जरिए प्रियंका चोपड़ा काफी लंबे समय के बाद इंडियन सिनेमा में वापसी कर रही है। वो इस मूवी में 'मंदाकिनी' का रोल प्ले कर रही हैं। उनका पहला लुक फैंस को बहुत पसंद आया था। 'वाराणसी' में 'मंदाकिनी' किरदार पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने खुलकर बात की। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Bhagam Bhag 2' पर आया बड़ा अपडेट, राज शांडिल्य और परेश रावल ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें)
'मंदाकिनी' किरदार पर प्रियंका चोपड़ा ने की बात
Jonas Brothers के पॉडकास्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने 'वाराणसी' के बारे में बात की। लगभग 14 महीनों से वो इस मूवी पर काम कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि एसएस राजामौली अपनी फिल्में बनाने में इतना ही समय लेते हैं और उनका स्टाइल भी यह है। प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'एसएस राजामौली ने मुझे इस मूवी को करने के लिए कॉल किया था। यह समय के साथ घूमने वाली एक बड़ी एडवेंचर फिल्म है। इसमें थोड़ा समय लग रहा है लेकिन मैं बहुत एक्साइटेड हूं।' अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए प्रियंका ने कहा, 'मैंने इस मूवी में काफी सारे शानदार स्लो-मोशन जंप्स किए हैं। फिलहाल बस इतना ही बता सकती हूं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Alpha box office: फ्लॉप साबित हो सकती है आलिया-शरवरी की स्पाई थ्रिलर, देखें आंकड़े)

Priyanka Chopra
'वाराणसी 'एसएस राजामौली की बहुत प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसे बड़े स्केल पर बनाया जा रहा है। इस मूवी का बजट 1400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसमें प्रकाश राज को अहम रोल में देखा जाएगा। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। खास बात यह है कि यह पहली भारतीय फिल्म है जो पूरी तरह IMAX 1.43:1 फॉर्मेट में शूट की गई है। फिल्म प्रेमी बड़े पर्दे पर इसका जादू देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी में विलेन का किरदार पृथ्वीराज सुकुमारन निभाने वाले हैं।
