Top 7 TV News: लॉकअप 2 के 2 फाइनलिस्ट के नाम आए सामने, शिव्या पठानिया की बॉलीवुड में एंट्री

Top 7 TV News: टीवी इंडस्ट्री से मंगलवार के दिन ढेर सारी खबरें सामने आई हैं। एक्ट्रेस शिव्या पठानिया ने बॉलीवुड में डेब्यू पर बात की है। इसके अलावा, लॉकअप 2 पर अपडेट आया है।​

Authored by: कविताUpdated Jul 14 2026, 19:53 IST
टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV News: टीवी इंडस्ट्री में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है और मंगलवार की शाम तक भी इंडस्ट्री से ढेर सारी खबरें सामने आई हैं। एक तरफ छवि पांडे के नए शो पर अपडेट आया है। दूसरी तरफ दयानंद शेट्टी ने भी सीआईडी के तीसरे सीजन पर बात की है। इन सबके अलावा, रश्मि देसाई भी टीवी में कमबैक कर रही हैं। उनके नए शो का लुक भी सामने आ गया है। इन सबके अलावा, टीवी जगत में क्या-क्या हुआ है? आइए आपको बताते हैं।

नए शो में शगुन शर्मा की एंट्रीImage Credit : Instagram02 / 08

नए शो में शगुन शर्मा की एंट्री

टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को छोड़ दिया है और अब वह कलर्स टीवी के एक नए शो में आने वाली हैं। दावा है कि वह शो के लिए कंफर्म हो गई हैं। मेकर्स जल्द ही अनाउंसमेंट भी कर देंगे।

सीरियल यादें में छवि पांडे की वापसीImage Credit : Instagram03 / 08

सीरियल यादें में छवि पांडे की वापसी

टीवी एक्ट्रेस छवि पांडे सब टीवी के सीरियल यादें में एंट्री करने वाली हैं। दावा है कि छवि पांडे इस शो में डॉक्टर प्रीति देशमुख के रोल में दिखाई दंगे। बता दें कि छवि पांडे फैंस के बीच अनुपमा में माया के रोल के लिए जानी जाती हैं।

सीआईडी 3 पर दयानंद शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी​Image Credit : Instagram04 / 08

सीआईडी 3 पर दयानंद शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी​

टीवी एक्टर दयानंद शेट्टी सीरियल सीआईडी के लिए जाने जाते हैं, जिसके दो सीजन आ चुके हैं और तीसरे सीजन का इंतजार है। हाल ही में दायनंद शेट्टी ने सीआईडी के तीसरे सीजन पर बात की।

दीपिका कक्कड़ ने बेटे को सिखाया अलिफ बे​Image Credit : Instagram05 / 08

दीपिका कक्कड़ ने बेटे को सिखाया अलिफ बे​

दीपिका कक्कड़ बेटे को होम स्कूल दे रही हैं। वह दो साल के रूहान को सब कुछ खुद सिखा रही हैं और अब एक्ट्रेस ने अपने बेटे को अलिफ बे सिखाया है। दीपिका ने इस मौके की झलक दिखाई है।

रश्मि देसाई की टीवी पर वापसी​Image Credit : Instagram06 / 08

रश्मि देसाई की टीवी पर वापसी​

एक्ट्रेस रश्मि देसाई की टीवी पर वापसी हो गई हैं। रश्मि आखिरी बार सीरियल नागिन 4 में दिखाई दी थी और अब वह एक नए शो में नजर आ रही हैं। शो में रश्मि मां का रोल निभाएंगी। कहानी मां बेटी पर है।

लॉकअप 2 को दो फाइनलिस्ट के नाम आए सामने​Image Credit : Instagram07 / 08

लॉकअप 2 को दो फाइनलिस्ट के नाम आए सामने​

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें लॉकअप 2 के दो कंटेस्टेंट के नाम पर फाइनलिस्ट की मुहर लगाई गई है। दावा है कि शिल्पा शिंदे और धीरज धूपर शो के फाइनलिस्ट बनेंगे।

शिव्या पठानिया की बॉलीवुड में एंट्री​Image Credit : Instagram08 / 08

शिव्या पठानिया की बॉलीवुड में एंट्री​

टीवी एक्ट्रेस शिव्या पठानिया की बॉलीवुड में एंट्री होने वाली हैं और वह एक्टर पवन सिंह के साथ बॉलीवुड में कदम रखेंगी। एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया और बताया कि पवन सिंह ने सेट पर उन्हें काफी सपोर्ट किया है और सहज महसूस करवाया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!