सावन के महीने में खानपान को लेकर कई तरह के नियम फॉलो करते हैं। कुछ लोग नॉनवेज छोड़ देते हैं, तो कुछ लोग दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स भी नहीं खाते हैं। लेकिन खाने के तेल को बहुत से लोग इग्नोर कर देते हैं। आज हम आपको इस सीजन का बेस्ट कुकिंग ऑयल बताएंगे।
बारिश के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और पाचन क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसलिए ऐसा तेल चुनना बेहतर होता है जो संतुलित फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हो तथा सीमित मात्रा में उपयोग किया जाए।
सरसों का तेल ओमेगा-3 फैटी एसिड, मोनोअनसैचुरेटेड फैट और प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसका सीमित मात्रा में सेवन करना हार्ट हेल्थ के लिए भी लाभकारी हो सकता है।
सनफ्लावर ऑयल में विटामिन E और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट पाए जाते हैं। यदि आप कम मसाले और हल्की सब्जियां बनाते हैं, तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है।
नारियल तेल में मीडियम-चेन ट्राइग्लिसराइड्स (MCTs) होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं। हालांकि जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल है, उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
एक्सपर्ट्स की मानें तो अलग-अलग कुकिंग ऑयल में अलग तरह के फैटी एसिड और पोषक तत्व होते हैं। इसलिए समय-समय पर तेल बदलकर इनका इस्तेमाल करना शरीर के लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है।
मानसून में किसी खास तरह के तेल का चयन करना आपके लिए बेहतर होगा, ये आपकी सेहत और जरूरत पर निर्भर करता है। यदि आपको किसी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम है, तो आपने कुकिंग ऑयल का चुनाव डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह पर ही करें।