Top 7 Tv News: टीवी इंडस्ट्री में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है। आज यानी 4 अगस्त को इंडस्ट्री की ढेर सारी खबरें सामने आई हैं। एक तरफ उर्फी जावेद का नाम अभिजीत दीपके के आंदोलन में आने के लिए पैसों से जोड़ा जा रहा है, जिस पर उर्फी का गुस्सा फटा है। दूसरी तरफ सलमान खान और वंशज सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इनके अलावा भी टीवी जगत में क्या क्या हुआ है? फैंस ये जानना चाहते हैं। आइए आपको टीवी जगत की 7 बड़े खबरें बताते हैं।
हाल ही में शिवांगी जोशी के लिए हर्षद चोपड़ा ने लॉकअप 2 की फिनाले सीट छोड़ दी। ये मामला सोशल मीडिया पर काफी उठा। अब रितेश देशमुख ने दोनों के बॉन्ड पर रिएक्ट किया है। रितेश ने दोनों के बॉन्ड को खूबसूरत बताया है।
हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 15 से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई। दावा किया गया कि एक टास्क के दौरान रुबीना दिलैक की हालत इतनी ज्यादा बिगड़ गई थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने अभिजी दीपके से जुड़े लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। दावा किया है कि उनके आंदोलन में आने के लिए उर्फी जावेद को 1 लाख रुपये मिले हैं। अब उर्फी ने फैजान अंसारी को करारा जवाब दिया है।
हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों का फनी अंदाज देख हर कोई हैरान है। इस वीडियो में भारती अपने बेटे पर प्यार लुटा रही हैं, लेकिन हर्ष बीच में अजीब आवाज निकालकर माहौल खराब कर देते हैं।
हाल ही में इशिता दत्ता ने अपने बेटे की खराब तबीयत का खुलासा किया है। इशिता ने बताया है कि कुछ समय पहले उनके बेटे की तबीयत काफी खराब थी, जिस वजह से उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। अब उनके बेटे की तबीयत ठीक है।
नकुल मेहता ने हाल ही में एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी जानकी मेहता पर भर-भरकर प्यार लुटाया है। इस पोस्ट में नुकल ने जानकी के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। दोनों की तस्वीर डेटिंग टाइम की लग रही है।
हाल ही में सलमान खान ने रियलिटी शो अलायंस में एंट्री की। इस मौके पर सलमान ने सबसे मुलाकात की, लेकिन अभिनेता का वंशज सिंह के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को साथ देखकर फैंस हैरान है।