शख्स ने च्युइंग गम से बनाया इतना बड़ा बुलबुला कि नाम गिनीज बुक में हो गया दर्ज, पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा कमाल

अगर आपको लगता है कि च्युइंग गम सिर्फ चबाने के लिए होती है, तो यह रिकॉर्ड आपकी सोच बदल सकता है। दरअसल, एक साधारण सा च्युइंग गम एक व्यक्ति को पूरी दुनिया में ऐसी पहचान दिलाई कि आज तक उसके कारनामे पर लोग हैरानी जताते हैं।

Authored by: पंकज यादवUpdated Aug 4 2026, 14:24 IST
च्युइंग गम से गुब्बारा बनाना हर किसी के बचपन का शौक Image Credit : Facebook/@GWR, iStock, AI Generated Image01 / 07

च्युइंग गम से गुब्बारा बनाना हर किसी के बचपन का शौक

बचपन में हम सभी लोगों ने च्युइंग गम खाया है। अगर आपको याद हो तो उस समय हमें च्युइंग गम से गुब्बारा बनाने का बहुत शौक था। ऐसे में हम कोशिश करते है कि बड़ा से बड़ा गुब्बारा फुलाया जा सके। कुछ लोगों को तो बबल गम से बलून फुलाने भी नहीं आता था लेकिन जिन्हें आता था उन्हें उस वक्त बहुत कूल समझा जाता था। ऐसे में लोग अक्सर च्युइंग गम खाकर उसे फुलाने की कोशिश करते थे।

च्युइंग गम से गुब्बारा बनाने का विश्व रिकॉर्डImage Credit : Facebook/@GWR, iStock, AI Generated Image02 / 07

च्युइंग गम से गुब्बारा बनाने का विश्व रिकॉर्ड

वैसे तो जब भी हम च्युइंग गम से गुब्बारा बनाते तो यह ज्यादा बड़ा तो नहीं फिर भी देखने लायक तो बन ही जाता था। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने च्युइंग गम से गुब्बारा बनाने के काम में भी विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल, इस शख्स ने अपने मुंह से इतना बड़ा च्युइंग गम फुलाया कि रिकॉर्ड ही बन गया।

किसने किया यह अद्भुत कारनामा?                                                                             Image Credit : Facebook/@GWR, iStock, AI Generated Image03 / 07

किसने किया यह अद्भुत कारनामा?

दुनिया में कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कुछ लोग सबसे तेज दौड़ते हैं, कुछ सबसे ऊंची छलांग लगाते हैं, लेकिन एक शख्स ने सिर्फ च्युइंग गम से ऐसा रिकॉर्ड बनाया, कि उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। इस अद्भुत कारनामे को करने वाले शख्स का नाम चैड फेल (Chad Fell) है। जो अमेरिका के रहने वाले हैं।

च्युइंग गम का ऐसा कमाल पहले कभी नहीं देखा होगाImage Credit : Facebook/@GWR, iStock, AI Generated Image04 / 07

च्युइंग गम का ऐसा कमाल पहले कभी नहीं देखा होगा

असल में चैड ने च्युइंग गम से इतना बड़ा बुलबुला बनाया कि उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में दर्ज हो गया। उन्होंने करीब 50.8 सेंटीमीटर (20 इंच) का विशाल गुब्बारा बनाकर पूरी दुनिया को चौंका दिया। इतना बड़ा च्युइंग गम से बना गुब्बारा आज तक किसी ने नहीं बनाया।

बिल्कुल आसान नहीं है यह कामImage Credit : Facebook/@GWR, iStock, AI Generated Image05 / 07

बिल्कुल आसान नहीं है यह काम

पहली नजर में यह सुनने में आसान लग सकता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आमतौर पर लोग च्युइंग गम से छोटा-सा ही गुब्बारा (Bubble) बना पाते हैं, जो फुलते ही तुरंत फूट जाता है लेकिन 20 इंच का यह गुब्बारा (Bubble) बनाना बेहद ही मुश्किल काम है। इसके लिए मुंह से सही तरके से हवा भरना और लगातार प्रैक्टिस की जरूरत होती है।

मुंह और सांस के तालमेल बना डाला यह रिकॉर्डImage Credit : Facebook/@GWR, iStock, AI Generated Image06 / 07

मुंह और सांस के तालमेल बना डाला यह रिकॉर्ड

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चैड फेल ने यह रिकॉर्ड बिना हाथों की मदद लिए बनाया था। उन्होंने सिर्फ अपने मुंह और सांस के तालमेल से इतना बड़ा बबल (Bubble) तैयार किया। यह रिकॉर्ड 24 अप्रैल 2004 को अमेरिका के अलाबामा (Alabama) राज्य में बनाया गया था।

यह कारनामा हर किसी के बस की बात नहींImage Credit : Facebook/@GWR, iStock, AI Generated Image07 / 07

यह कारनामा हर किसी के बस की बात नहीं

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) ने इसे ऑफिशियली तौर पर मान्यता दी है और आज भी यह रिकॉर्ड दुनिया के सबसे बड़े बबल गम बबल (Bubble Gum Bubble) के रूप में दर्ज है। आज तक इस रिकॉर्ड को कोई भी तोड़ नहीं पाया है। दुनिया भर में ऐसे कई लोग हैं जो मजे-मजे में च्युइंग गम से गुब्बारे (Bubble) बनाते हैं, लेकिन इसे विश्व रिकॉर्ड तक पहुंचाना हर किसी के बस की बात नहीं है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!